Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentशोक में डूबी टीवी इंडस्ट्री, 'भाभी जी घर पर हैं' के लेखक...

शोक में डूबी टीवी इंडस्ट्री, ‘भाभी जी घर पर हैं’ के लेखक का हुआ निधन

मनोज संतोषी पिछले काफी वक्त से लीवर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। मनोज संतोषी के निधन की खबर शो से जुड़े एक सोर्स ने दी है।

-

Manoj Santoshi Passed: टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। टीवी के फेमस लेखक मनोज संतोषी का निधन हो गया है। टीवी की दुनिया को ‘भाभी जी घर पर हैं’, ‘हप्पू की उल्टन पलटन’ और एफआईआर जैसे बेहतरीन कॉमेडी शो देने वाले लेखक मनोज संतोषी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते दिन यानी 23 मार्च को उन्होंने अंतिम सांस ली है। मनोज संतोषी के निधन की खबर सुनते ही टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।

इस बीमारी के चलते हुई मनोज संतोषी की मौत

बताया जा रहा है कि मनोज संतोषी पिछले काफी वक्त से लीवर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। मनोज संतोषी के निधन की खबर शो से जुड़े एक सोर्स ने दी है। जानकारी के मुताबिक मनोज का निधन उनके घर अलीगढ़ में हुआ था उसे वक्त उनकी फैमिली भी लेखक के साथ थी।

यूपी के रहने वाले थे मनोज संतोषी

मनोज संतोषी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रामघाट के रहने वाले थे। उन्होंने कस्बा जरगंवा स्थित इंटर कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की थी। सिंगर बनने के सपने को लेकर वो मुंबई आए थे। हालांकि एक लेखक से मुलाकात के बाद उन्होंने इसमें ही अपना करियर बनाने का फैसला कर लिया था। इस दौरान उन्होंने काफी स्ट्रगल किया था।

Read More-‘देश को उससे माफी मांगनी चाहिए…’, रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरी आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts