Arun Govil: रामानंद सागर जी की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अरुण गोविल ने ऐसा किरदार निभाया आज भी उन्हें उसी किरदार से पहचाना जाता है। रामानंद सागर जी की रामायण को देखना लोग आज भी पसंद करते हैं। रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को घर-घर पहचान मिली है। वही सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया है। इस रामायण सीरियल के हर किरदार को काफी पसंद किया जाता है। इस वक्त राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो मैं एक महिला अरुण गोविल को देखकर भावुक होती नजर आ रही है।
एयरपोर्ट पर राम को देखकर भावुक हुई महिला
रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल राम का किरदार ही नहीं निभाया बल्कि उस किरदार को जिया भी है। अरुण गोविल को इस किरदार से काफी पापुलैरिटी मिली है। दरअसल अरुण गोविल महाराष्ट्र के संभाजी नगर रामलीला के आयोजन में जा रहे थे रास्ते में एयरपोर्ट से जब गुजरे तभी एक महिला ने उन्हें देखकर ऐसा रिएक्शन दिया एक्टर भी देख कर दंग रह गए। एयरपोर्ट पर जब अरुण गोविल को एक महिला ने देखा तो भावुक हो गई और उसे ऐसा महसूस हुआ कि साक्षात भगवान राम उन्हें दर्शन देने पहुंचे हो। अरुण गोविल ने भी उस महिला को उठाकर गले से लगा लिया।
Heart touching video … @arungovil12 pic.twitter.com/uk21dK0DLv
— Siddharth Bakaria Himachal 🇮🇳 (@Sidbakaria) September 30, 2022
कुछ ही देर में वायरल हो गया वीडियो
इस भावुक कर देने वाले नजारे ने सभी का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है कुछ ही घंटों में यह कई जगह वीडियो पहुंचाया जा चुका है। हालांकि अरुण गोविल के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ कई बार देखकर लोग उन्हें भगवान राम ही समझने लगे थे। एक बार जब अरुण गोविल सिगरेट पी रहे थे तो एक व्यक्ति ने उन्हें देख लिया था और खूब खरी-खोटी सुनाई थी। तब से उन्होंने सिगरेट पीना ही छोड़ दिया।