Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentजुबीन गर्ग के असामयिक निधन से देश शोकाकुल, पीएम मोदी बोले -...

जुबीन गर्ग के असामयिक निधन से देश शोकाकुल, पीएम मोदी बोले – संगीत जगत की अपूरणीय क्षति

मशहूर गायक जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से देश में शोक, पीएम मोदी सहित कई नेताओं और फैंस ने दी सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि।

-

भारत के लोकप्रिय सिंगर और संगीतकार जुबीन गर्ग का 52 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। असम से लेकर मुंबई तक, संगीत प्रेमियों और उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलियां दी हैं। जुबीन गर्ग ने हिंदी, असमिया और कई अन्य भाषाओं में अपने गानों से करोड़ों दिलों को छुआ था। उनके जाने से संगीत की दुनिया में एक गहरा खालीपन आ गया है।

पीएम मोदी और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, *”मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की अचानक मौत से स्तब्ध हूं। संगीत के क्षेत्र में उनके समृद्ध योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके गाने जीवन के हर क्षेत्र के लोगों में बेहद लोकप्रिय थे। उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”*
गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि असम और भारत ने एक अनमोल कलाकार खो दिया है।

 फैंस और इंडस्ट्री का रिएक्शन

जुबीन गर्ग के प्रशंसक उन्हें “जुबीन दा” कहकर पुकारते थे। उनकी असमिया गानों से लेकर बॉलीवुड हिट्स तक का सफर प्रेरणादायक रहा। ‘या अली’ (फिल्म: गैंगस्टर) जैसे सुपरहिट गानों ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया था। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर लाखों फैंस ने उनकी तस्वीरें, वीडियो और भावुक संदेश साझा किए। म्यूज़िक इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने भी जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक ‘सच्चा आर्टिस्ट’ बताया।

Read more-कंतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर कब मचाएगा धमाल? डेट अनाउंसमेंट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts