Huma Qureshi At Jammu Kashmir: जम्मू- कश्मीर पर्यटन विभाग में बीएसएफ के साथ मिलकर जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुचेतनगढ़ के ऑक्ट्रोई जनरल एरिया में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी पहुंची थी। कार्यक्रम में पहुंचकर हुमा कुरैशी ने भारतीय सेना और बीएसएफ के जवानों को सैल्यूट किया। इस दौरान हुमा कुरैशी ने बीएसएफ के जवानों से मुलाकात और बातचीत भी की।
हुमा कुरैशी BSF के जवानों से की मुलाकात
कार्यक्रम में पहुंचकर हुमा कुरैशी ने गोलाबारी से प्रभावित परिवारों और बीएसएफ के जवानों से मुलाकात की। बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि,”आप हैं तो हम सुरक्षित हैं हम भाग्यशाली हैं। मैं यहां हमारे बीएसएफ जवानों, हमारे सैन्य कर्मियों और विशेष रूप से हमारी महिला सैनिकों का मनोबल बढ़ाने आई थी। आप सभी ने मुझे इतना प्यार दिया कि मैं इससे बहुत प्रभावित हुई। एक बार फिर से मुझे एहसास हुआ कि हम कितने भाग्यशाली हैं कि आप हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं और हमारी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।” आगे उन्होंने कहा मैं आपको और आपके परिवारों को अपने दिल की गहराई से सलाम करती हूं।
View this post on Instagram
जम्मू के लोगों से हुमा कुरैशी ने की ये अपील
हुमा कुरैशी ने जम्मू कश्मीर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि,”मैं बस इतना कहना चाहती हूं की दर को जम्मू कश्मीर की पहचान न बनने दे। दुनिया को शांति शक्ति और प्यार का गवाह बनने दे जो वास्तव में इस क्षेत्र के लोगों को परिभाषित करता है। आज हम सभी गर्व और उम्मीद के साथ खड़े हैं और यही जम्मू कश्मीर और भारत की भावना है।” आपको बता दे हुमा कुरैशी बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री हैं। हुमा कुरैशी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
READ MORE-‘एयरफोर्स के जवान सोए हुए थे…’ ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा के इस विधायक ने उठाए सवाल
