सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती लोगों के बीच तैमूर अपनी क्यूनस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। इस बार तैमूर का हैरानी से भरा वीडियो वायरल हुआ। तैमूर की फोटो और वीडियो बस सोशल मीडिया पर अपडोल हो जाए फिर तो ये धड़ल्ले से वायरल होती है।
टाइम लैप्स वीडियो में देखेंगे कि तैमूर ट्रेडमिल पर बैठे है और अपनी मां करीना को करते देख रहे हैं। इस वीडियो में करीना सूर्य-नमस्कार कर रही हैं। वहीं ट्रेडमिल पर बैठकर तैमूर उन्हें आश्चर्यजनक नजरों से देख रहे है कि आखिर उनकी मां क्या कर रही है। इस वीडियो में तैमूर कैजुअल गेटअप में बहुत क्यूट दिख रहे हैं। तैमूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
तैमूर के पापा यानी सैफ अली खान को सोशल मीडिया पर अपने बेटे की फोटो वायरल होने पर अपत्ति है। उन्होंने तमाम फोटोग्राफरों से अनुरोध किया की वो उनके बेटे की फोटो न लें। खैर बात करे करीना की तो वो हाल ही में लंदन से अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी कर लौटी हैं। जब भी फिल्म की शूटिंग से करीना समय मिलता है वो रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस में पहुंच जाती है। करीना यहां जज के रूप में नजर आ रही हैं।