HomeEntertainment25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के 'सोढ़ी', बताया क्यों हो...

25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के ‘सोढ़ी’, बताया क्यों हो गए थे लापता

वह 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुए लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे और ना ही उनसे उनका संपर्क हुआ।25 दिन बाद खुद गुरचरण सिंह अपने घर वापस लौट आए हैं। गुरुचरण सिंह ने बताया कि आखिर वह कहां थे और क्यों गायब हो गए थे।

-

Gurcharan Singh: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह 25 दिनों से लापता थे। उनके अचानक गायब हो जाने से उनके फैंस और परिवार वाले काफी परेशान हो गए थे पुलिस ने भी काफी दिनों तक उनकी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। गुरचरण सिंह के माता-पिता ने बताया था कि वह 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुए लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचे और ना ही उनसे उनका संपर्क हुआ।25 दिन बाद खुद गुरचरण सिंह अपने घर वापस लौट आए हैं। गुरुचरण सिंह ने बताया कि आखिर वह कहां थे और क्यों गायब हो गए थे।

घर लौटे लापता हुए गुरुचरण सिंह

25 दिन तक लापता रहे गुरुचरण सिंह कल 17 मई को घर वापस आ गए हैं। गुरुचरण सिंह से सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की रिपोर्ट्स में पता चला कि एक्टर ने पुलिस को बताया है कि वह धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए घर से निकले थे वह अमृतसर और लुधियाना के गुरुद्वारे में रहे हैं। पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि गुरुचरण सिंह एक संप्रदाय के अनुयाई थे जो ध्यान करते और इसके लिए हिमालय जाना चाहते थे।

परिवार ही सब कुछ है- गुरुचरण सिंह

25 दिन बाद घर लौटे गुरुचरण सिंह ने बताया कि उन्हें एहसास हुआ कि परिवार ही सब कुछ और इसीलिए वह घर वापस आ गए हैं। आपको बता दे गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी के मामले में पुलिस तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर भी पहुंची थी जहां पर गुरुचरण सिंह के बारे में पूछताछ भी की। उनके घर वापस लौट आने से परिवार में खुशी का माहौल है उनके माता-पिता काफी खुश हैं।

Read More-अवार्ड शो में जया बच्चन और प्रीति जिंटा ने ऐश्वर्या राय का उड़ाया था मजाक, थ्रोबैक वीडियो देख भड़के लोग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts