सोशल मीडिया पर इस वक्त #BoysLockerRoom जबरदस्त तरीकें से ट्रेंड कर रहा है दरअसल इंस्टाग्राम पर एक ऐसे ग्रुप की चेट सामने आई है। जिसमें कई सारें लड़के मिलकर लड़कियों के दुष्कर्म की प्लानिंग करते थे और इसी ग्रूप का नाम ‘बॉयज लॉकर रूम’ है। जिसकी चैट अब सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। इस ग्रुप की चैट जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई है। वैसे ही हंगामा मच गया। जहां एक तरफ तमाम यूजर का इस ग्रुप के लोगों पर गुस्सा फूट रहा है। तो वही अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इस ग्रुप से जुड़े लोगों के लिए कड़ी-कड़ी सजा की मांग की है।
स्वरा भास्कर ने इस ग्रुप के खिलाफ ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘#boyslockerroom हमें ये कहानी बता रही है कि कैसे कम उम्र में ही लड़कों में पुरूषवादी जैसी जहरीली सोच शुरू होती है। कम उम्र के लड़के यहां पर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण और सामूहिक यौन शोषण की प्लानिंग कर रहे है। परिवार को और टीचर्स को इन बच्चों के साथ उनकी इस सोच के बारे में बातचीत करनी चाहिए। ऐसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए सिर्फ दुष्कर्मियों को फांसी पर लटकाना काफी नहीं है। हमें ऐसी मानसिकता पर सीधा वार करना होगा जो किसी पुरुष को दुष्कर्मी बनाती है’।
ये भी पढ़ें:-कोरोना वायरस के बीच स्वरा भास्कर की खास अपील, शाहीन बाग को महिलाओं से खाली करने की कही बात
#boyslockerroom a telling tale of how toxic masculinity starts young! Underage boys gleefully planning how to rape & gangrape minor girls. Parents & teachers must address this with those Kids.. Not enough to ‘hang rapists’ .. we must attack the mentality that creates rapists! https://t.co/Jw4cFQ9gXM
— Swara Bhasker (@ReallySwara) May 5, 2020
क्या है मामला
बता दें कि इंस्टाग्राम पर BoysLockerRoom नाम का एक ग्रुप है। जिसमें साउथ दिल्ली के कई लड़के-लड़कियां अश्लील बातें करते थे। इसी ग्रुप के जरीए लड़के-लड़कियों के यौन शोषण की योजना बनाते थे लेकिन ये मामला तब सामने आया। जब सोशल मीडिया पर इस ग्रुप से जुड़े एक शख्स ने सारी चैट सोशल मीडिया पर लीक कर दी। जैसी ही इस ग्रुप से जुड़ी चैट सोशल मीडिया पर सामने आई। तो हंगामा मच गया। दिल्ली पुलिस और दिल्ली महिला आयोग तुरंत हरकत में आ गए। वहीं इस ग्रुप से जुड़े एक लड़के को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इसके साथ ही ग्रुप से जुड़े 21 लड़कों की पहचान भी हो गई है। जिसके बाद पुलिस आगे इस मामले में जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें:-दिल्ली: पॉश इलाके के लड़के सोशल मीडिया पर कर रहे थे रेप की प्लानिंग, ऐसे सामने आया पूरा मामला!