Wednesday, June 7, 2023

सुशांत के पिता ने अब खोली रिया चक्रवर्ती की सारी पोल, एक-एक करके सारे राज से उठाया पर्दा

Must read

- Advertisement -

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) के सुसाइड केस में अब एक महीने बाद नया मोड आ गया। जहां अब तक मुंबई पुलिस इस मामले को सुलझाने की कोशिश में लगी थी। जिसके लिए पुलिस बॉलीवुड के दिग्गज लोगों से पूछताछ में जुटी थी। तो इसी बीच अब सुशांत के पिता ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल पिता कृष्ण कुमार सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। कृष्ण कुमार सिंह ने पटना के राजीवनगर थाने में रिया चक्रवर्ती (Rhea chakravarthi) के खिलाफ मुकदमा संख्या 241/20 के तहत दर्ज एफआईआर करवाई है। इस दौरान उन्होंने रिया पर अपने बेटे सुशांत को फंसाने और पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि रिया ने साल भर के अंदर ही सुशांत से साढ़े 14 करोड़ रुपये ऐंठ लिए थे। ये सारे पैसे ऑनलाइन खातों में ट्रांसफर हुए है। जिसका रिकॉर्ड भी पुलिस को सौंप दिया है। इतना ही नहीं, सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि रिया ने ही उनके बेटे पर दबाव बनाया कि वह अपना मोबाइल नंबर बदले। ताकि वह किसी भी तरह अपने करीबियों से संपर्क न कर सके। साथ ही रिया ने सुशांत के सारे करीबी स्टाफ को भी बदल दिया था जो काफी समय से उनके लिए काम करते थे। सुशांत के पिता बताया कि रिया ने उनके बेटे के सामने शर्त रखी थी कि वह उसी प्रोजेक्ट में काम करेगा, जिसमें रिया होगी।

12

सुशांत के पिता ने साफ कहा है कि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं रहा है इसलिए वह चाहते हैं कि पटना पुलिस इस मामले में जांच करें। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के अलावा इंद्रजीत चक्रवर्ती, सैमुएल मिरंडा, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती और श्रुति मोदी को नामजद किया गया है। इन सभी के खिलाफ IPC के सेक्शन 340, 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत FIR दर्ज की गई है। हालांकि इस पूरे मामले को देखते हुए पटना से चार पुलिस वालों की टीम मुंबई के लिए रवाना भी हो चुकी है, कहा जा रहा है कि इस मामले पर कुछ गिरफ्तारियां भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:-सुशांत केस में बड़ा झोल! धर्मा प्रोडक्शन के ‘CEO&; से पूछताछ, करण जौहर पर लटकेगी तलवार?

- Advertisement -

More articles

Latest article