बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में डेढ़ महीने बाद एक नया मोड़ आ गया है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बेटे की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगाए है। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर बेटे के बैंक से 15 करोड़ रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है। वहीं, सुशांत के पिता की शिकायत के बाद अब बिहार पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है लेकिन इस बीच अब जानकारी आई है कि रिया चक्रवर्ती अपने घर पर नहीं है। जिसके बाद अब कई तरह के सवाल उठ रहे है।
दरअसल सुशांत के पिता की शिकायत के बाद पटना पुलिस मुंबई रवाना पहुंच गई है। यहां पर पटना पुलिस रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची। तो रिया चक्रवर्ती घर पर नहीं थी। ऐसे में अब पुलिस रिया चक्रवर्ती की तलाश जुटी है। वहीं, अब पुलिस रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने पर विचार कर रही है। इसके अलावा बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती के करीबियों से पूछताछ कर रही है। जिसके बाद बिहार पुलिस मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी से मुलाकात भी करेगी। इस दौरान बिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के केस से जुड़े सारे सबूत और कागजात हासिल करेगी। ताकि बिहार पुलिस इस जांच को आगे बढ़ा सके। इतना ही नहीं, बिहार पुलिस सुशांत के घर की भी जांच करेगी।
बता दें कि एफआईआर दर्ज होने के बाद अब रिया चक्रवर्ती अपनी जमानत की अग्रीम जमानत की अर्जी में लगी है। इसके लिए रिया मशहूर वकीलों की सलाह ले रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया इस मामले में संजय दत्त का केस लड़ चुकी वकील के टच में है। एक दिन पहले ही मशहूर वकील सतीश शिंदे की जूनियर वकील आनंदिनी फर्नांडिस रिया के घर पहुंची थी। इस दौरान रिया ने वकली को अपना कंसेंट साइन करके दिया है। जिसके बाद अब वो इस मामले में कानूनी मदद ले सकती हैं।
ये भी पढ़ें:-सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती पर FIR के बाद अंकिता लोखंडे का बड़ा रिएक्शन, देख फैंस भी हुए हैरान