Sushant Singh Rajput Dog Died: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लगभग ढाई साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक इनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। सुशांत सिंह की मौत ने उनके फैंस को एकदम से हिला कर ही रख दिया था । इसी बीच सुशांत सिंह के परिवार के एक ऐसे सदस्य का निधन हो गया है जो सुशांत सिंह के बेहद करीब रहता था। इस बात की जानकारी खुद सुशांत सिंह की बहन प्रियंका राजपूत ने दी है। सुशांत सिंह के इस करीबी सदस्य के साथ कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं।
सुशांत सिंह के पेट डॉग फज
सुशांत सिंह के पालतू डॉग फज की मौत हो गई है इस बात की जानकारी प्रियंका ने ट्वीट करके दी है। प्रियंका ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,”आखिरकार तुमने अपने दोस्त को स्वर्ग में ज्वाइन कर ही लिया। हम भी जल्द ही तुम्हें वहां पर ज्वाइन करेंगे… तब तक तुम्हारे जाने की तकलीफ होती रहेगी।”पहली तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत के साथ पालतू डॉग नजर आ रहा है वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका फज के साथ नजर आ रही हैं। जैसे ही इस बात की जानकारी सुशांत सिंह के फैंस को हुई तो इससे जुड़े कई सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।
So long Fudge! You joined your friend’s Heavenly territory… will follow soon! Till then… so heart broken 💔 pic.twitter.com/gtwqLoELYV
— Priyanka Singh (@withoutthemind) January 16, 2023
सुशांत सिंह के जाने के बाद रहता था उदास
सुशांत सिंह की मौत के बाद फौज के कई सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें देखा जा सकता है कि बेजुबान अपने दोस्त सुशांत सिंह के लिए काफी उदास रहता था। उसे सुशांत की मौत का बहुत बड़ा झटका लगा था।
View this post on Instagram
एक ऐसी फोटो वायरल हुई थी जिसमें देखा जा सकता था सुशांत सिंह की फोटो मोबाइल में दिख रही है उसी के पास फज उदास बैठा हुआ है। कहा जाता है कि सुशांत सिंह के जाने के बाद फज का बहुत बुरा हाल हो गया था।
Read More-Kundali Bhagya: ‘कुंडली भाग्य’ में आएगा 20 साल लीप,7 महीने में ही शो को अलविदा कहेंगे ‘अर्जुन’