Friday, June 2, 2023

सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती पर FIR के बाद अंकिता लोखंडे का बड़ा रिएक्शन, देख फैंस भी हुए हैरान

Must read

- Advertisement -

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में एक नया मोड़ आ गया है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बेटे  की मौत के डेड़ महीने बाद एक ऐसा कदम उठाया है। जिससे हर कोई हैरान रह गया। दरअसल सुशांत की पिता ने एक्टर की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। इस दौरान सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। वहीं, अब इस पूरे मामले पर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का रिएक्शन आया है। अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है। जिसे देख फैंस हैरान है।

- Advertisement -

दरअसल अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। जिसमें अंकिता ने इंसाफ की बात कही है। अंकिता ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘Truth wins.’ वहीं अंकिता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तब आया। जब सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसके चलते फैंस इस पोस्ट को सुशांत की जांच से जोड़कर देख रहे है। सोशल मीडिया पर अंकिता का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे है। लोगों का कहना है कि सच ही हमेशा जीतता है। उसकी ही जीत होती है।

https://www.instagram.com/p/CDN3Vfrh78X/?utm_source=ig_embed

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के अलावा इंद्रजीत चक्रवर्ती, सैमुएल मिरंडा, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती और श्रुति मोदी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इस दौरान सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया है कि रिया ने साल भर के अंदर ही सुशांत से साढ़े 14 करोड़ रुपये ऐंठ लिए थे। ये सारे पैसे ऑनलाइन खातों में ट्रांसफर हुए है। जिसका रिकॉर्ड भी पुलिस को सौंप दिया है। इतना ही नहीं, सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि रिया ने ही उनके बेटे पर दबाव बनाया कि वह अपना मोबाइल नंबर बदले। ताकि वह किसी भी तरह अपने करीबियों से संपर्क न कर सके। वहीं, सुशांत के पिता की एफआईआर के बाद बिहार पुलिस की टीम मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें:-FIR के बाद रिया चक्रवर्ती का पहला कदम, वकील से ढाई घंटे की मुलाकात, सताने लगा डर!

- Advertisement -

More articles

Latest article