Rajinikanth: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत 73 साल के हैं लेकिन 73 साल की उम्र में भी रजनीकांत अपने दमदार एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाते हैं। आज पूरी दुनिया में रजनीकांत के करोड़ों लोग दीवाने हैं। नव वर्ष के पहले दिन साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। क्योंकि रजनीकांत ने अपने घर से बाहर निकल कर लोगों का अभिवादन किया है।
रजनीकांत ने की फैंस से मुलाकात
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने आज 1 जनवरी साल 2024 को अपने घर के बाहर निकल कर लोगों से मुलाकात की। नए साल पर अचानक रजनीकांत को देखकर उनके घर के सामने हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई है जिसके बाद रजनीकांत ने हाथ जोड़कर लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी हैं। नव वर्ष पर रजनीकांत को देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। रजनीकांत ने आज अपने चेन्नई वाले घर से बाहर निकाल कर फैंस से मुलाकात की है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#WATCH | புத்தாண்டை முன்னிட்டு ரசிகர்களுக்கு வாழ்த்து தெரிவித்தார் நடிகர் ரஜினிகாந்த்!#SunNews | #HappyNewYear | #Rajinikanth | @rajinikanth pic.twitter.com/ut7qMSUtgK
— Sun News (@sunnewstamil) January 1, 2024
जेलर में नजर आए थे रजनीकांत
73 साल के रजनीकांत नए साल 2023 में साउथ सिनेमा को एक सुपरहिट फिल्म दी है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 10 अगस्त को रिलीज हुई थी। रजनीकांत के फैंस ने जेलर फिल्म को पसंद किया है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर का नाम साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में रहा है। अगर हम रजनीकांत के करियर की सुपरहिट फिल्मों की बात करें तो वह अक्षय कुमार के साथ रोबोट 2.0, रोबोट, शिवाजी द बॉस, चंद्रमुखी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।
Read More-साल 2023 में Shubman Gill ने खुद को दिए थे ये 5 टारगेट, जाने कितने हुए पूरे?
