हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के साथ हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी (Sunita Baby) भी इन दिनों खबरों में हैं। इन दिनों सुनीता बेबी के डांस वीडियो सपना चौधरी के वीडियोज को टक्कर दे रहे हैं। फैंस का मानना है कि सपना चौधरी के बाद अब सुनीता बेबी के अवतार में उन्हें नई डांसर मिल गई है। अब सुनीता बेबी के डांस वीडियो (Sunita Baby Dance Video) इंटरनेट पर आग लगा दी है। यूट्यूब पर सुनीता बेबी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने शानदार डांस किया है। पिछले साल से सुनीता बेबी ने हरियाणा में खास जगह बना ली है। यूं तो सुनीता के सोशल मीडिया (Social Media) पर कई वीडियो हैं, मगर इन दिनों एक वीडियो ने जमकर तहलका मचा रहा है।
सुनीता बेबी (Sunita Baby) का डांस परफॉर्मेंस लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। उनके अलग अंदाज पर लोग फिदा हैं, यहां तक कि दर्शकों की भीड़ में दूर-दूर तक केवल मर्द नजर आते हैं। हाल ही में जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। भोजावास में बाबा जिंदा देव के मेले के उत्सव पर डांसर सुनिता (dancer sunita) का एक ऐसा ही वीडियो जिसमें वो हरियाणवी गाने ‘गोली चल जावेगी’ (goli chal javegi) पर डांस कर रही हैं। सुनीता बेबी के डांस का अलग अंदाज देख फैंस बेहद खुश हैं और झूम रहे हैं। आप भी देखिए सुनीता बेबी का ये कातिलाना अंदाज-
वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है सुनीता बेबी की फैंन फॉलोइंग कम नहीं है। उनके कातिलाना अंदाज देखने के लिए पंडाल में भीड़ जमा है। सुनीता बेबी गुलाबी सूट में ही डांस करती नजर आ रही हैं। उनका डांस देखने पर यूट्यूब पर लोग खूब कमेंट कर रहे है। इस वीडियो को अब तक 3,980,888 व्यूज मिल चुके हैं। सुनीता बेबी ने अपने डांस से इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। सुनीता बेबी ने अब एक हरियाणवी डांसर के तौर पर अपनी अलग पहचान बना ली है।
इसे भी पढ़ें:- Gandi Baat की इस एक्ट्रेस ने खोले पर्सनल लाइफ के राज, बोलीं- लड़कियों के पास दो चीजें होती…