कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा – जोड़ियों का रियलिटी चेक’ का नया एपिसोड दर्शकों के लिए सरप्राइज लेकर आ रहा है। इस बार शो में गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा। शो के होस्ट मुनव्वर फारूकी और जज सोनाली बेंद्रे संग सुनीता न केवल ढेर सारी मस्ती करती दिखेंगी बल्कि गोविंदा की जिंदगी और उनकी वफादारी को लेकर भी दिलचस्प बातें शेयर करेंगी। एपिसोड में सुनीता का मजाकिया अंदाज सभी को खूब हंसाएगा, लेकिन बीच-बीच में उनके खुलासे सभी को चौंकाते भी रहेंगे।
गोविंदा की वफादारी पर सुनीता का रिएक्शन
एपिसोड के दौरान मुनव्वर ने जब सुनीता से गोविंदा की वफादारी को रेटिंग देने के लिए कहा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब दिया, जिसने स्टूडियो का माहौल ही बदल दिया। सुनीता ने कहा कि गोविंदा भले ही ऑनस्क्रीन रोमांटिक हीरो रहे हों, लेकिन असल जिंदगी में वे पूरी तरह से फैमिली मैन हैं। हालांकि उन्होंने मजाक में यह भी जोड़ दिया कि “सोनाली बेंद्रे ही बची रह गईं बस…” इस लाइन पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। इस मजाकिया अंदाज में सुनीता ने गोविंदा के करियर और उनकी स्टारडम के दौर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी सुनाए।
एपिसोड में मस्ती और खुलासों का कॉम्बो
सुनीता ने बताया कि गोविंदा को हमेशा परिवार के साथ समय बिताना पसंद है और यही वजह है कि उन्होंने अपने स्टारडम के बावजूद अपने रिश्तों को कभी प्रभावित नहीं होने दिया। शो के होस्ट मुनव्वर और जज सोनाली बेंद्रे के साथ उनकी मजेदार नोकझोंक भी एपिसोड का खास हाइलाइट रही। दर्शक इस एपिसोड में सुनीता के दिलचस्प खुलासे, मस्ती और गोविंदा के करियर से जुड़े अनसुने किस्से देख सकेंगे। माना जा रहा है कि यह एपिसोड दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर होने वाला है।
Read More-60 करोड़ की ठगी का आरोप! शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ीं, EOW ने उठाया बड़ा कदम
