Govinda Divorce News: बॉलीवुड के फेमस अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के तलाक की खबरें काफी चर्चा में बनी हुई है। खबरें आ रही है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। गोविंदा (Govinda) की मैनेजर ने कहा था कि उनके बीच मनमुटाव हुआ था लेकिन अब सब ठीक है अब इसी बीच गोविंदा (Govinda) के वकील ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।
गोविंदा के वकील ने किया चौंकाने वाला खुलासा
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता गोविंदा के वकील और फैमिली फ्रेंड ललित बिंदल ने एक इंटरव्यू देते हुए खुलासा किया कि,’सुनीता आहूजा ने कुछ गलतफमियों के बाद लगभग 6 महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी। हालांकि गोविंदा और सुनीता ने अपने मतभेद सुलझा लिए और वह एक साथ खुश हैं। वो न्यू ईयर पर नेपाल भी गए थे और अब उनके बीच सब कुछ ठीक है। कपल्स के बीच में ऐसी चीज होती रहती है लेकिन वो लोग स्ट्रांग है और हमेशा साथ रहेंगे।’
पत्नी से अलग रहते हैं गोविंदा
खबरें अभी आई थी कि गोविंद अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से अलग रहते हैं। इस पर उनके वकील ने खुलासा करते हुए कहा कि गोविंद जब MP बने तो उन्होंने ऑफिशियल काम के लिए बांग्ला लिया था और यह बंगला उनके उस फ्लैट के बिल्कुल सामने है जिसमें वह शादी के बाद रह रहे हैं। वह काम के लिए बंगले में रहते हैं और कभी-कभी सो भी जाते हैं लेकिन गोविंदा और सुनीता साथ ही रहते हैं।’ वकील ने बताया कि गोविंदा और सुनीता साथ है और हमेशा साथ ही रहेंगे।
Read More-मामा गोविंदा और मामी सुनीता के तलाक की खबरों पर भांजी आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच
