Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentसुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का हुआ ब्रेकअप, 11 साल बाद...

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी का हुआ ब्रेकअप, 11 साल बाद गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से अलग हुए एक्टर!

तानिया श्रॉफ कई बार सुनील शेट्टी के परिवार के साथ नजर आ चुकी हैं। उन्हें तड़प की स्क्रीनिंग के दौरान भी देखा गया था। सुनील शेट्टी भी कई बार तानिया का जिक्र कर चुके हैं। एक बार तानिया श्रॉफ को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा था कि वह अपनी उसे मानते हैं।

-


Ahan Shetty Tanya Shroff Break Up:
अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे और एक्टर अहान शेट्टी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अहान शेट्टी इन दिनों अपनी ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि अहान शेट्टी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ से ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि इन खबरों पर अभी तक ना अहान की तरफ से कोई रिएक्शन आया है और ना ही तानिया श्रॉफ की तरफ से कोई बयान आया है। लेकिन लंबे समय से दोनों एक दूसरे के साथ कोई पोस्ट शेयर नहीं किया। और ना ही अहान और तानिया एक साथ स्पॉट हुए हैं।

11 साल बाद अलग हुए अहान और तानिया!

सुनील शेट्टी के लाडले अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ 11 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अहान और तानिया बचपन से ही एक साथ पढ़े लिखे हैं। तानिया श्रॉफ एक फेमस मॉडल और इंडस्ट्रियल जयदेव और रोमिला श्रॉफ की बेटी हैं। तानिया श्रॉफ कई बार सुनील शेट्टी के परिवार के साथ नजर आ चुकी हैं। उन्हें तड़प की स्क्रीनिंग के दौरान भी देखा गया था। सुनील शेट्टी भी कई बार तानिया का जिक्र कर चुके हैं। एक बार तानिया श्रॉफ को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा था कि वह अपनी उसे मानते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)

इंस्टा पर एक दूसरे को कर रहे हैं फॉलो

भले ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें इस वक्त काफी तेजी से चल रही हो लेकिन दोनों ने अभी तक इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो किया हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों एक महीने से एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। अहान शेट्टी एक्टिंग में डेब्यू कर चुके हैं उन्हें तारा सुतारिया के साथ फिल्म तड़प में देखा गया था।

Read More-लाइव शो के दौरान फीमेल डांसर को खेसारी लाल यादव ने जड़ दिए थप्पड़! वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो,जाने सच्चाई

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts