Sunil Shetty Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में निकालने वाले सुनील शेट्टी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि इन दिनों सुनील शेट्टी फिल्मी पर्दे से काफी दूर है। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन वीडियो फोटो शेयर किया करते हैं। सुनील शेट्टी के साथ-साथ सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी काफी चर्चा में रहती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है।
बेटी की शादी को लेकर पूछा गया सवाल
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी का एक वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी सुनील शेट्टी से उनकी बेटी अथिया शेट्टी की शादी को लेकर एक सवाल पूछते हैं। एक रिपोर्टर सुनील शेट्टी से कहता है,”शादी कब है? तो सुनील शेट्टी मजाकिया अंदाज में कहते हैं,”अरे अब ये शादी… मेरी तो हो गई बेटा। अच्छा अथिया की जल्दी होगी जल्दी होगी।”इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।
View this post on Instagram
यूजर्स ने दी ऐसी-ऐसी प्रतिक्रिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा,”देव अभी अंजलि के गम से उबरे नहीं लगता है।”वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “अन्ना जैसा कोई नहीं है सच।”वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ”वी लव यू सर।”इसी तरह की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर दे रहे हैं।