Ramanand Sagar: रामानंद सागर की रामायण को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। यह टीवी शो 1987 में प्रसारित किया गया था। इस टीवी शो को प्रसारित हुए 36 साल हो गए हैं लेकिन आज भी लोग इसे देखना पसंद करते हैं। कोरोना के समय लोग एक बार फिर से इसे चालू करने की मांग कर रहे थे। रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था दीपिका ज के लिए माता सीता के किरदार में दिखाई दी थी। रामानंद सागर रामायण के निर्देशक थे और वह खुद ‘रामायण’ सीरियल में एक अहम किदार में नजर आए थे। तो आइए आगे आर्टिकल में जानते की रामानंद सागर किस किरदार में नजर आए थे।
स्वर्ग के देवता का निभाया था किरदार
आपको बता दें रामानंद सागर अपनी ही रामायण में स्वर्ग के देवता का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। हालांकि इस किरदार को लोगों ने ज्यादा नोटिस नहीं किया था। जब माता सीता और राम 14 साल का वनवास खत्म करके अयोध्या लौट रहे थे तब स्वर्ग के सभी भगवान और देवता अगर उनका भव्य स्वागत करते हुए दिखाई दिए थे् इन्हीं में से एक रामानंद सागर भी थे। जो देवता के गेट अपने सिर पर मुकुट लगाए गले में कई सारी मोतियों की माला पहने हुए दिखाई दिए थे।
22 जनवरी को होने जा रहा राम मंदिर का उद्घाटन
आपको बता दें 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है जिसको लेकर पूरे देश में धूम मची हुई है। राम मंदिर के उद्घाटन में राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी पहुंचने वाले हैं। राम मंदिर के उद्घाटन में दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल को भी न्योता भेजा गया है।
Read More-बॉक्स ऑफिस पर लगातार नोट छाप रही सालार, एक हफ्ते की कमाई में ही पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा
