The Great Indian Kapil Show: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सुनील ग्रोवर हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। सुनील ग्रोवर को इस समय टेलीविजन के फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में देखा जा रहा है। बॉलीवुड के एक्टर सुनील ग्रोवर की सालों बाद कपिल शर्मा के शो में एंट्री हुई है। सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो से लोगों को खूब हंसा रहे हैं। लेकिन इसी बीच कपिल शर्मा को परिणीति चोपड़ा के सामने सुनील ग्रोवर ने फटकार लगा दी है जिसे देखकर वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए हैं।
कपिल ने सुनील ग्रोवर को फटकारा!
आपको बता दे कि टेलीविजन के जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में चमकीला फिल्म के एक्टर्स पहुंचे थे जहां पर बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा भी द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हिस्सा बनी है। इस दौरान जब कपिल शर्मा मजाक मजाक में सुनील ग्रोवर से अपनी बकवास बंद करने को कहते हैं तब सुनील ग्रोवर भी कपिल शर्मा को करारा जवाब दे देते हैं। इसके बाद सुनील ग्रोवर भी मस्ती भरे अंदाज में कपिल शर्मा को फटकार लगाते हुए कहते हैं कि “अब वो इंसान नहीं हूं जो 6 साल पहले थी। अब मैं एक बात का 4 जवाब दे दूंगी।”
View this post on Instagram
कपिल और सुनील का हो गया था विवाद
आपको बता दे कि सालों पहले कपिल शर्मा सुनील ग्रोवर के बीच अच्छी दोस्ती थी फिर अचानक एक फीट के दौरान सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच बहस हो गई थी। बताया जाता है कि कपिल शर्मा ने नशे में सुनील ग्रोवर को फ्लाइट में खूब भला बुरा कहा था। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के शो को छोड़ दिया था। लेकिन आप एक बार फिर से सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच सब सामान्य हो गया है।
Read More-घर के बाहर गोली चलने के दौरान कहां थे Salman Khan? मुंबई पुलिस ने किया खुलासा
