साउथ इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के परिवार में मातम का माहौल है। उनकी दादी अल्लू कनकरत्नम ने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। परिवार का यह स्तंभ अब नहीं रहा और इसके साथ ही तेलुगु फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अल्लू अर्जुन उस समय हैदराबाद में मौजूद नहीं थे, जिस वजह से यह क्षति परिवार के लिए और भी भावुक पल लेकर आई।
परिवार और इंडस्ट्री के लिए मार्गदर्शक थीं कनकरत्नम
अल्लू कनकरत्नम न केवल परिवार की बुजुर्ग सदस्य थीं, बल्कि परिवार की प्रेरणा भी मानी जाती थीं। राजनीति और सिनेमा दोनों से जुड़े अल्लू परिवार को उन्होंने हमेशा सही दिशा दिखाई। उनके निधन की खबर मिलते ही इंडस्ट्री से जुड़े कई दिग्गज उनके घर पहुंचे और संवेदनाएं प्रकट कीं। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी। हर कोई मान रहा है कि कनकरत्नम के आशीर्वाद ने ही अल्लू परिवार को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।
View this post on Instagram
शूटिंग छोड़ परिवार से मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन फिलहाल अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन दादी के निधन की खबर मिलते ही उन्होंने तुरंत काम रोक दिया और हैदराबाद की ओर रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। यह केवल अल्लू परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे साउथ सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। फैंस भी मानते हैं कि कनकरत्नम जैसी शख्सियत की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
Read more-बागेश्वर में बाढ़ में फंसे विधायक और गनर, समय रहते बचाई गई जान
