Thursday, March 30, 2023

साउथ के सुपरस्टार Mahesh Babu के पिता की हालत नाजुक, एक्टर के पिता को पड़ा दिल का दौरा

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू पर दुखों का पहाड़ टूटा था उनकी मां ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। वहीं अब उनके पिता घट्टामनेनी को दिल का दौरा पड़ा है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Must read

- Advertisement -

Mahesh Babu Father: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है कहा जा रहा है कि एक्टर के पिता को दिल का दौरा पड़ा है। अभी हाल ही में साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू पर दुखों का पहाड़ टूटा था उनकी मां ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। वहीं अब उनके पिता घट्टामनेनी को दिल का दौरा पड़ा है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता के पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

महेश बाबू के पिता को पड़ा दिल का दौरा

- Advertisement -

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता को दिल का दौरा पड़ा है। एनएनआई की खबर के मुताबिक एक सूत्र ने Mahesh Babuबताया है कि उनके पिता का इलाज हैदराबाद के कॉन्टिनेंटल अस्पताल में चल रहा है। साउथ फिल्मों के पीआर वामसी शेखर ने भी स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें उन्होंने एक्टर के पिता से जुड़ी हेल्थ अपडेट दी है। वामसी शेखर ने जो स्टेटमेंट शेयर किया उसने कहा जा रहा है कि एक्टर महेश बाबू के पिता को 1:20 पर दिल का दौरा पड़ा था जिसके चलते उन्हें अस्पताल लाया गया 20 मिनट के अंदर ही उनका सीपीआर किया गया और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

28 सितंबर को मां इंदिरा का हुआ था निधन

आपको बता दें साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता भी एक साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रह चुके हैं। इन्होंने फिल्मों को डायरेक्ट भी किया है। इन्होंने साउथ इंडस्ट्री में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इधर अभी Mahesh Babuहाल ही में महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का काफी लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। महेश बाबू की मां का निधन 28 सितंबर को हुआ था।

Read More-क्या Katrina Kaif बनने वाली मां,बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई एक्ट्रेस!

- Advertisement -

More articles

Latest article