Mahesh Babu Father Death: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है महेश बाबू के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। महेश बाबू अभी अपनी मां की मौत के गम से ऊपर नहीं पाए थे वहीं अब उनके पिता की मौत होने से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी ने 80 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दरअसल सोमवार सुबह तड़के कृष्णा को हार्ट अटैक आया था जिसके चलते उन्हें हैदराबाद के कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली है।
खुद एक मशहूर एक्टर थे महेश बाबू के पिता
महेश बाबू ही नहीं बल्कि महेश बाबू के पिता भी साउथ इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अभिनेता माने जाते थे। महेश बाबू के पिता एक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। कहा जाता है कि महेश बाबू के पिता ने 350 फिल्मों में काम किया है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘कुलागोथरालू’ से की थी यह फिल्म 1961 में आई थी। महेश बाबू के पिता के निधन से उनके फैंस भी काफी दुखी हुए हैं। कृष्णा के निधन पर तेलंगाना के सीएम ने भी दुख जताया है।
तेलंगाना के सीएम ने भी जताया दुख
ప్రముఖ చలన చిత్ర నటుడు, నిర్మాత అభిమానులు సూపర్ స్టార్ గా పిలుచుకునే సినీ హీరో కృష్ణ (శ్రీ ఘట్టమనేని శివరామ కృష్ణమూర్తి, 79) మరణం పట్ల ముఖ్యమంత్రి శ్రీ కె. చంద్రశేఖర్ రావు సంతాపాన్ని ప్రకటించారు.#SuperStarKrishna
— Telangana CMO (@TelanganaCMO) November 15, 2022
End Of An Era💔💔
Om Shanti 🙏
Rest In Peace #Krishna Garu💔
Big Loss To Telugu Film Industry
Stay Strong #MaheshBabu#SuperStarKrishna #Ntr #Anr #ShobanBabu #KrishnamRaju #RIPLEGEND pic.twitter.com/TOBlpdYk8z— అతిథి 🎭 (@Athidhiii) November 15, 2022
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता और एकता के निधन पर तेलंगाना के सीएम ने भी दुख जताया है। वहीं आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी एक्टर के निधन पर दुख जताया है। आपको बता दे कुछ दिन पहले साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की माता इंदिरा देवी का निधन हुआ था। 28 सितंबर को इंदिरा देवी ने आखिरी सांस ली थी।
Read More-साउथ के सुपरस्टार Mahesh Babu के पिता की हालत नाजुक, एक्टर के पिता को पड़ा दिल का दौरा