Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentगालों पर किया किस, बाहों में दिए पोज, सोनाक्षी सिन्हा ने पति...

गालों पर किया किस, बाहों में दिए पोज, सोनाक्षी सिन्हा ने पति को कुछ इस तरह किया बर्थडे विश

सोनाक्षी सिन्हा ने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर जहीर इकबाल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों मे सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ रोमांटिक होती हुई नजर आ रही हैं।

-

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शादी जहीर इकबाल(Zaheer Iqbal) के साथ हुई है। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के पति जहीर इकबाल आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जहीर इकबाल के जन्मदिन पर उनकी पत्नी सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर जहीर इकबाल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों मे सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ रोमांटिक होती हुई नजर आ रही हैं।

रोमांटिक अंदाज में सोनाक्षी ने जहीर को किया बर्थडे विश

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने दूल्हे मियां को रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। सोनाक्षी ने कई सारी तस्वीरें शेयर की है जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ कोजी होते हुए दिख रहे हैं। एक तस्वीर में सोनाक्षी पति के गाल पर किस करती हुई नजर आ रही हैं। वही एक तस्वीर में वह अपने पति की बाहों में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में कपल को ब्लैक एंड व्हाइट चेक शर्ट के साथ ग्रे पैंट्स पहने ट्विनिंग करते हुए देखा जा सकता है। सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा,”तुम्हारी मां के बाद, मैं तुम्हारे जन्म से सबसे ज्यादा खुश हूं। इससे भी ज्यादा खुशी इस बात की है कि मैं तुमसे शादी की। बेस्ट बाय को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आई लव यू।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

इसी साल जहीर के साथ की थी कोर्ट मैरिज

आपको बता दे सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ इसी साल 23 जून को कोर्ट मैरिज की थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अलग-अलग धर्म के हैं इसीलिए दोनों ने किसी भी धर्म से ना शादी करते हुए कोर्ट मैरिज की थी। दोनों ने 7 साल की डेटिंग के बाद शादी रचाई थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में फैमिली मेंबर और करीबी रिश्तेदार ही मौजूद हुए थे।

RAED MORE-बिकिनी पहन सोफे पर लेटकर निक्की तंबोली ने कराया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरों ने इंटरनेट पर चढ़ाया पारा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts