Thursday, March 12, 2026
HomeEntertainmentमांग में सिंदूर, रेड कलर का शरारा सूट.. पति के साथ 'डांस...

मांग में सिंदूर, रेड कलर का शरारा सूट.. पति के साथ ‘डांस रिएलिटी’ शो के सेट पर पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, दिए पोज

सोनाक्षी सिन्हा को डांस रियलिटी शो के सेट पर स्पॉट किया गया है। जहां पर कपल ने पैपराजी को ढेर सारे पोज भी दिए हैं।

-

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा को डांस रियलिटी शो के सेट पर स्पॉट किया गया है। जहां पर कपल ने पैपराजी को ढेर सारे पोज भी दिए हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की ये तस्वीर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए कपल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की कुछ तस्वीरें इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे हैं। दोनों ने रेड कलर में ट्विनिंग की थी। सोनाक्षी सिन्हा ने रेड कलर का अनारकली शरारा सूट पहना हुआ था वहीं उन्होंने अपनी मांगों में सिंदूर लगाया हुआ था और बालों को खुला रखा था। कानों में बड़े-बड़े झुमके पहने हुए थे। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा नई नवेली दुल्हन की तरह दिख रही थी सोनाक्षी का ट्रेडिशनल अवतार फैंस का दिल जीत रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पति का हाथ थाम कर दिए कई सारे पोज

वहीं सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने रेड कलर के कुर्ते को व्हाइट ट्राउजर के साथ कैरी किया हुआ था। जहीर ने अपना लुक कुर्ते की मैचिंग हाफ जैकेट और ब्राउन शूज के साथ कंप्लीट किया था। दोनों ने एक दूसरे के हाथों में हाथ डालकर पैपराजी को कई सारे पोज भी दिए हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इस दौरान बहुत ही खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे थे। आपको बताते सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को मुंबई में ही रजिस्टर्ड मैरिज की थी।

Read More-तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने पहनी अपनी शादी वाली अंगूठी, वायरल हो रहा बच्चन परिवार की बहू का वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts