Sonakshi Sinha wedding Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री और शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। कहा जा रहा है सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सलमान खान की फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा आज बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसस में से एक मानी जाती हैं। सोनाक्षी सिन्हा अभी हाल ही में हीरामंडी वेब सीरीज में फरीदन के किरदार में नजर आई थी। अभी इसी बीच खबरें सामने आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने जा रही हैं।
जहीर इकबाल से शादी करने जा रही सोनाक्षी सिन्हा
एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द जहीर इकबाल के साथ शादी करेंगी। 23 जून को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ सात फेरे लेंगी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी पहले दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। अभी हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने कपिल शर्मा के शो में अपनी शादी को लेकर बात करते हुए अपने अनुभवों को शेयर किया है। कपिल शर्मा सोनाक्षी से कहते हैं कि,’आलिया भट्ट ने शादी कर ली, कियार ने शादी कर ली हीरामंडी में आपका किरदार नेगेटिव है या पॉजिटिव। कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए सोनाक्षी ने कहा,”बस आप जले पर नमक डाल रहे हो। वो जानता है कि मुझे कितने जोर से शादी करनी है। हीरामंडी भी खत्म हो गई मेरी शादी नहीं हुई।”
View this post on Instagram
सोनाक्षी की शादी की गेस्ट लिस्ट आई सामने
एक रिपोर्ट के मुताबिक शादी का इनविटेशन कार्ड एक मैगजीन कवर की तरह डिजाइन किया गया है जिस पर लिखा है,”अफवाहें सच है।” इनकी शादी में कुछ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर ही शामिल होंगे इतना ही नहीं हीरमंडी की पूरी कास्ट को भी शादी के लिए इनवाइट किया गया है । रिसेप्शन के लिए मेहमानों को फॉर्मल कपड़े पहनने के लिए कहा गया है बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा मुंबई में ही शादी करेंगे हालांकि अभी तक कपल की तरफ से कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
Read More-पंखे से लटक कर इस फेमस एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, सड़ी -गली हालत में बेडरूम में मिला शव
