Salman Khan And Sonakshi Sinha: मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड गलियारों की सबसे चर्चित अभिनेत्री मानी जाती हैं। सोनाक्षी जितना जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है उतना ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म दबंग से की थी इस फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा घर-घर में मशहूर हो गई हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ ऑनस्क्रीन कई हिट फिल्मों में काम किया है। इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं।
सलमान के साथ शादी की तस्वीरें हो रही वायरल
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर नेता सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी दबंग और दबंग 2 फिल्म में काफी पसंद की गई थी। इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा ने लाल सूट पहन रखा है और मांग में सिंदूर लगा रखा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा गया है कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने शादी कर ली है। आइए आगे आर्टिकल में इन तस्वीरों के पीछे की सच्चाई जानते हैं।
जानिए इन तस्वीरों के पीछे की सच्चाई
अगर इन वायरल तस्वीरों की बात करें तो इन तस्वीरों में कोई सच्चाई नहीं आई। यह सारी एडिट की हुई तस्वीरें हैं। वहीं अगर बात करें सलमान खान के घर की बहू बनने की तो सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ सगाई कर चुकी हैं। जहीर इकबाल को सलमान खान अपने भाई जैसा मानते हैं।
Read More-क्या Katrina Kaif बनने वाली मां,बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई एक्ट्रेस!