Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में निकाली हैं। आदित्य रॉय ‘आशिकी 2’, ‘फितूर’, ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आए हैं। आदित्य रॉय कपूर आज अपना 36 वा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आदित्य रॉय और विद्या बालन के बीच बेहद प्यारी बॉन्डिंग है। एक बार इंटरव्यू में आदित्य रॉय पर ऐसे आरोप लगने लगे थे जिस पर विद्या बालन अपने देवर के सपोर्ट में उतर आई थी। वही आज हम बताएंगे सलमान खान ने बिग बॉस में एक बहुत बड़ा खुलासा किया था जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
देवर पर आरोप लगते ही उछल पड़ी थी विद्या बालन
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन ने एक इंटरव्यू दिया था जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक बार विद्या बालन से सवाल किया गया कि, हमने सुना है कि देवर हमेशा अपनी भाभियों के सुन लेते हैं। क्या आपने कभी आदित्य को नहीं बोला है कि मूवी में इतनी दारू मत पिया करो? इस पर अपने देवर का बचाव करते हुए विद्या बालन ने कहा, क्यों कहा उसने इतनी दारु पी है। सिर्फ उसने आशिकी 2 में ही इतनी दारु पी है। जिसके बाद विद्या बालन को आदित्य की फिल्म ’ये जवानी है दीवानी’ की याद दिलाई गई। तो विद्या बालन ने कहा उसके बाद कभी नहीं पी। होस्ट ने पूछा, “जब दारू नहीं पीते हैं पिक्चर हिट नहीं होती है ना? जिस पर विद्या बालन हंसकर कहने लगी यह बात मैं उससे जरूर पूछूंगी।
सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान ने बिग बॉस के घर में आदित्य रॉय को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया था। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। आदित्य रॉय बिग बॉस 13 में गेस्ट बनकर पहुंचे थे जहां पर सलमान खान ने बताया कि आदित्य रॉय पहली फिल्म के सेट पर ही प्यार में पड़ गए थे। उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं मैंने आदित्य से कहा उस लड़की को जाकर वह किस करें। इस पर आदित्य रॉय ने ऐसा ही किया उस लड़की को जाकर किस कर लिया। हालांकि सलमान खान ने इस दौरान उस लड़की का नाम रिवील नहीं किया।
Read More-जन्म के बाद पहली बार बेटी के साथ Alia Bhatt की तस्वीर आई सामने? जानिए वायरल तस्वीरों की सच्चाई