HomeEntertainmentअनंत- राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई सिंगर...

अनंत- राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई सिंगर रिहाना, परफॉर्मेंस के दौरान फटे कपड़े

इसी कड़ी में हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना भी जामनगर पहुंची थी रिहाना ने अनंत और राधिका मर्चेंट के पहले दिन के फंक्शन में परफॉर्मेंस भी दी है। हालांकि इस दौरान रिहाना ऊप्स मोमेंट का शिकार भी हो गई है।

-

Anant -Radhika Pre Wedding: भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में हो रहे हैं। जिसमें शामिल होने के लिए फिल्मी जगत से लेकर बिजनेस जगत के लोग भी गुजरात के जामनगर पहुंचे हैं। इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी भी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इसी कड़ी में हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना भी जामनगर पहुंची थी रिहाना ने अनंत और राधिका मर्चेंट के पहले दिन के फंक्शन में परफॉर्मेंस भी दी है। हालांकि इस दौरान रिहाना ऊप्स मोमेंट का शिकार भी हो गई है।

ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई रिहाना

राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन के लिए रिहाना ने पैरेंट ग्रीन कलर का नेट बॉडी कौन पहना था। इस दौरान रिहाना ने अंबानी फैमिली के साथ जमकर डांस भी किया है। पॉप सिंगर ने अपनी एनर्जी से महफिल में चार चांद लगा दिए। रिहाना ने ‘रूड ब्वॉय’, ‘पोर इट अप’ जैसे अपने कुछ शानदार हिट गानों पर परफॉर्मेंस किया है। लेकिन तभी रिहाना ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं। उनकी ड्रेस अंडर आर्म के पास फट जाती है और उप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में परफॉर्मेंस करने के बाद पॉप सिंगर रिहाना अपने देश वापस लौट गई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hanna (@rihannasbiiitch)

परफॉर्मेंस के लिए रिहाना ने ली है मोटी रकम

बता दें कि इस परफॉर्मेंस के लिए रिहाना ने मोटी रकम वसूली है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें 66 से 74 करोड़ के बीच फीस दी गई है। रिहाना को यहां का कल्चर काफी पसंद आया। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें अच्छा लगा और वह दोबारा जरूर आना चाहेंगी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग फंक्शन 3 मार्च तक चलेगा।

Read More-‘जब मैं 18 साल की थी तब उन्होंने…’ करण जौहर को लेकर दिशा पाटनी ने खोला बड़ा राज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts