Tuesday, March 3, 2026
HomeEntertainmentरिलीज के पहले दिन सिकंदर का कमाल, बनी 2025 की दूसरी हाईएस्ट...

रिलीज के पहले दिन सिकंदर का कमाल, बनी 2025 की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, कर डाली इतनी कमाई

सलमान खान की सिकंदर फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिला है। बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान ने सिकंदर फिल्म के रिलीज के बाद रिकॉर्ड बना दिया है सिकंदर साल 2025 की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है।

-

Sikandar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान के फैंस का इंतजार चल 30 मार्च को खत्म हो गया है क्योंकि सलमान खान की सिकंदर फिल्म कल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर दी गई है। सलमान खान की सिकंदर फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिला है। बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान ने सिकंदर फिल्म के रिलीज के बाद रिकॉर्ड बना दिया है सिकंदर साल 2025 की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है।

सिकंदर ने पहले दिन की इतनी कमाई

बॉलीवुड के भाई जान कहे जाने वाले एक्टर सलमान खान की फिल्म सिकंदर का जलवा बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर ही देखने को मिला है क्योंकि रिलीज के पहले दिन सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर 30.06 करोड रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ सिकंदर फिल्म साल 2025 में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। सलमान खान की सिकंदर फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है और इस फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिल सकती है।

नहीं तोड़ पाई छावा का रिकॉर्ड

सिकंदर फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन दिखाया है लेकिन इसके बाद भी सलमान खान की फिल्म सिकंदर विक्की कौशल की छाव फिल्म के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई है। क्योंकि विक्की कौशल की छावा फिल्म साल 2025 में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म है। विक्की कौशल की छावा फिल्म ने रिलीज होने के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड रुपए की कमाई की थी।छावा साल 2025 की हिट फिल्म है।

Read More-सीमा हैदर ने अपनी और सचिन की बेटी का रखा ऐसा नाम सुनकर भड़का गुलाम हैदर, जताई नाराजगी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts