Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentशादी की पहली सालगिरह पर एक- दूजे के इश्क में डूबे सिद्धार्थ...

शादी की पहली सालगिरह पर एक- दूजे के इश्क में डूबे सिद्धार्थ और कियारा, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

सिद्धार्थ और कियारा की शादी 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी। इनकी शादी में कुछ खास करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही मौजूद रहे थे।

-

Siddharth Kiara Wedding Anniversary: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। शादी की एनिवर्सरी पर सिद्धार्थ और कियारा एक साथ रोमांटिक हॉलीडे पर गए हैं। जहां से उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। शादी की पहली सालगिरह पर सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे के इश्क में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। शेरशाह कपल अपनी पहली शादी की सालगिरह को जमकर एंजॉय कर रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी। इनकी शादी में कुछ खास करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही मौजूद रहे थे।

फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर रोमांटिक हुए कपल

शादी की पहली सालगिरह पर सिद्धार्थ और कियारा ने अपने फैंस के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों ही घुड़सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा कहां पर गए हुए हैं यह तो रिवील नहीं किया है लेकिन ऐसा लग रहा है दोनों ही बेहद खूबसूरत जगह पर गए हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए सिद्धार्थ और कियारा ने लिखा, ‘ये सिर्फ एक सफर या मंजिल तक पहुंचना नहीं है…बल्कि किसके साथ हैं वो मैटर करता है। लाइफ की क्रेजी जर्नी में बेस्ट पार्टनर होने के लिए थैंक्यू। हैप्पी एनिवर्सरी माइ लव।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

शेरशाह के सेट पर हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की मुलाकात फिल्म शेरशाह कैसे पर हुई थी। इस फिल्म में दोनों एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। फिर एक दूसरे को डेट करने लगे कुछ सालों बाद ही शादी करने का फैसला कर लिया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी शादी में खूब खर्च किया था। शादी के बाद मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के लिए शानदार ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा था।

Read More-किस लड़की की वजह से टूटा ईशा देओल का घर? भरत के एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर की वजह से हुआ तलाक!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts