Shraddha Kapoor : बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों ने सात फेरे ले लिए हैं और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुकी हैं। आलिया भट्ट से लेकर कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी कई अदाकारा मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं। इसी बीच इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर काफी चर्चा में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि श्रद्धा कपूर बहुत जल्दी सात फेरे ले सकती हैं श्रद्धा कपूर की शादी करने जा रही हैं। आइए जानते हैं कि शक्ति कपूर का दामाद कौन होगा और किससे श्रद्धा कपूर शादी करने जा रही हैं।
इस शख्स से कर सकती है शादी
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर कुछ दिनों कुछ दिनों पहले जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर को डेट कर रही थी। श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर की डेटिंग की खबरें काफी सुर्खियों में बनी हुई थी। हालांकि इस रिश्ते से शक्ति कपूर बिल्कुल भी खुश नहीं थे। लेकिन श्रद्धा कपूर ने अपने पापा शक्ति कपूर के खिलाफ जाकर भी फरहान अख्तर को डेट किया था। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और फरहान अख्तर और श्रद्धा ने ब्रेकअप कर लिया। अब श्रद्धा कपूर बहुत जल्द सात फेरे लेने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि श्रद्धा कपूर जिस लड़के को पसंद किया है उसे शक्ति कपूर भी काफी पसंद करते हैं।
शक्ति कपूर को मिल गया मनपसंद का दामाद
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर को अब अपना मनपसंद का दामाद मिल गया है। इन दिनों श्रद्धा कपूर जिस लड़के को डेट कर रही हैं वक्त ना ही कोई अभिनेता है और ना ही कोई पॉलिटिशन से नाता रखता है। श्रद्धा कपूर फोटोग्राफर को डेट कर रही हैं। श्रद्धा कपूर जाने-माने प्रोफेशनल फोटोग्राफर रोहन सिंह डेट कर रही हैं। रोहन सिंह के पिता बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित फोटोग्राफर थे। शक्ति कपूर रोहन को काफी पसंद करते हैं और श्रद्धा कपूर और रोहन बचपन के दोस्त हैं। श्रद्धा कपूर और रोहन शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।
Read More-मनी लांड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने एक्ट्रेस को दी जमानत