Shradha Arya: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री श्रद्धा आर्या इन दोनों मदरहुड एंजॉय कर रही है श्रद्धा आर्या ने अभी हाल ही में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने अपने बच्चों के साथ पहली लोहड़ी मनाई है। श्रद्धा आर्या की पहली लोहड़ी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें एक्ट्रेस मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है इस दौरान उनके पति राहुल नागल भी उनके साथ दिख रहे हैं।
श्रद्धा ने जुड़वा बच्चों के साथ मनाई पहली लोहड़ी
कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या लोहड़ी के मौके पर खूब मस्ती करती हुई दिखाई दी हैं। श्रद्धा आर्या ने अपने जुड़वा बच्चों के साथ पहली लोहड़ी बनाई है। श्रद्धा ने बच्चों को गोद में लेकर चेहरे को छुपाए रखा है लोहड़ी की पूजा करने के बाद एक्ट्रेस ने जमकर डीजे पर डांस भी किया है। तस्वीर ऑन को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,”बच्चों को घर पर सुलाकर मैं डीजे पर डांस करने आ गई।” श्रद्धा आर्या की जो तस्वीर और वीडियो सामने आ रहे हैं उनमें उनके पति राहुल नागल भी बच्चों को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी श्रद्धा
पहली लोहड़ी पर श्रद्धा आर्या ने खूबसूरत लाल साड़ी पहनी हुई थी। पहली लोहड़ी पर श्रद्धा आर्या के घर में पूजा भी रखी गई थी। घर पर लोहड़ी मनाने के बाद श्रद्धा बाहर गार्डन में निकल पड़ी और अग्नि की पूजा करने के लिए पति के साथ बाहर गए। आपको बता दे श्रद्धा आर्या कुंडली भाग्य टीवी सीरियल में प्रीता का किरदार निभाती हुई नजर आई थी।
