Shoaib Malik And Sania Mirza: भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक के साथ तलाक की खबरों के बीच बहुत बड़ी खबर सामने आई है। शोएब मलिक ने 20 जनवरी यानी आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी है जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया है। सानिया मिर्जा से अलग होने के रुमर्स के बीच शोएब मलिक ने फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ दूसरी शादी कर ली है। इस बात की जानकारी देते हुए खुद शोएब मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
शोएब मलिक ने शेयर की दूसरी शादी की तस्वीरें
शोएब मलिक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर आज शनिवार 20 जनवरी को अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ नजर आ रहे हैं।तस्वीरों में शोएब अपनी दूसरी पत्नी सना जावेद संग आइवरी शेड के ट्रेडिशनल शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। शोएब ने अपनी नई पत्नी को सीने से लगाया हुआ है।अपनी निकाह सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए शोएब ने कैप्शन में लिखा, “अलहम्दुलिल्लाह..”और हमने तुम्हें जोड़ियों में बनाया है।” इन तस्वीरों में सना के हाथों में बेहद ही खूबसूरत मेहंदी लगी नजर आ रही है और हैवी ज्वेलरी केरी की हुई है।
View this post on Instagram
सानिया मिर्जा की पोस्ट से मिली थी तलाक की खबरों को हवा
आपको बता दिन बीते बुधवार को सानिया मिर्जा ने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा था,”शादी मुश्किल है तलाक मुश्किल है। अपना हार्ड चुनें। मोटापा कठिन है। फिट रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें।कर्ज में डूबना कठिन है। आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। कम्यूनिकेशन कठिन है। बातचीत न करना कठिन है। अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा मुश्किल रहेगी। लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं। बुद्धिमानी से चुनें।” आपको बता दे शोएब मलिक ने यह तीसरी शादी की है। शोएब मलिक इससे पहले सानिया मिर्जा और उससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर आयशा सिद्दिकी से निकाह किया था।
Read More-खूबसूरत लहंगा पहन दुल्हन की तरह सजी Mouni Roy, एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक पर टिकी फैंस की निगाहें
