Shoaib Malik: पाकिस्तानी क्रिकेटर और सानिया मिर्जा के एक्स पति शोएब मलिक अभी हाल ही में सानिया मिर्जा के साथ तलाक की खबरों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए थे। सानिया मिर्जा से तलाक लेने के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह कर लिया है। दोनों की शादी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। अब इसी बीच सना जावेद ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में चना जावेद अपने शौहर के साथ रोमांटिक होती हुई दिखाई दे रही हैं।
पूल किनारे रोमांटिक हुए कपल
सना जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुरुवार को कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों ही पूल किनारे रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन दोनों ने ही इन तस्वीरों में अपना चेहरा नहीं दिखाया है। साथ ही हनीमून डेस्टिनेशन भी रिवील नहीं किया है। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि सना जावेद और शोएब मलिक हनीमून पर गए हुए हैं।
कब हुई थी सना और शोएब की शादी
आपको बता दे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने 20 जनवरी 2024 को सना जावेद के साथ तस्वीर शेयर की और बताया कि उन्होंने निकाह कर लिया है। शोएब मलिक की यह तीसरी शादी है इससे पहले उनकी शादी सानिया मिर्जा के साथ हुई थी। सानिया मिर्जा शोएब मलिक का तलाक हो चुका है। वही सबसे पहले शोएब मलिक की शादी आयशा सिद्दीकी के साथ हुई थी। वही सना जावेद की भी यह दूसरी शादी है उनकी पहली शादी पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर उमैर जयसवाल के साथ हुई थी।
