Reena Roy Sonakshi Sinha: अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रीना रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। रीना रॉय 70 दशक की सबसे चर्चित अभिनेत्री मानी जाती हैं। रीना राय और शत्रुघ्न सिन्हा का अफेयर काफी सुर्खियों में रह चुका है।एक समय ऐसा था जब शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय पर मरते थे। रीना रॉय ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। अब इस वक्त रीना रॉय शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा से मिलती जुलती शक्ल को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस बात को लेकर रीना रॉय ने चुप्पी भी तोड़ी है।
सोनाक्षी की तरह हूबहू दिखती है रीना रॉय
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय काफी समय से लाइमलाइट से दूर है। हालांकि इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा को लेकर चर्चा में बनी हुई है जबसे सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में कदम रखा है। और उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया तो लोग उन्हें रीना रॉय की हमशक्ल कहते हैं। एक बार रीना रॉय ने चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में कहा कि,’यह जीवन की एक अजीब इत्तेफाक है। कभी-कभी ऐसा होता है। जितेंद्र की मां और उनकी मां जुड़वा बहनों की तरह दिखती हैं।’
शत्रुघ्न के आगे रीना रॉय ने रख दी थी बड़ी शर्त
आपको बता दें शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अपार पर फिल्म निर्माता पहलाज निहलनी ने खुलासा करते हुए कहा था की शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय का रिश्ता आत्मा से जुड़ा था। लेकिन रीना रॉय ने एक बार शत्रुघ्न सिन्हा को अल्टीमेटम दे दिया था कि अगर उन्होंने शादी करने का मन नहीं बनाया तो वह 8 दिन के अंदर किसी और से शादी कर लेंगी। निर्माता ने खुलासा करते हुए कहा कि हथकड़ी के बाद वह अपनी अगली फिल्म में रीना , शत्रुघ्न और संजीव कुमार को लेना चाहते थे। लेकिन रीना ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कहा कि इस फिल्म में काम नहीं करेंगे और शत्रुघ्न जब
तक शादी का मन नहीं बना लेते। अगर शत्रुघ्न ने उनसे शादी नहीं की तो 8 दिन के अंदर किसी और से शादी कर लेंगी। जैसे ही शत्रुघ्न सिन्हा को इस बात के बारे में पता चला तो उन्होंने रीना रॉय के पास फोन किया और वह बच्चों की तरह रोने लगे। फिल्म निर्माता ने बताया कि उन्होंने पहली बार शत्रुघ्न सिन्हा को इस तरह रोते हुए देखा था।