Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentपत्नी पूनम के साथ होने वाले दामाद के घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा,...

पत्नी पूनम के साथ होने वाले दामाद के घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, आज दुल्हन बनेगी बेटी सोनाक्षी सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ होने वाले दामाद जाहिर इकबाल के घर पहुंचे हैं। जब शत्रुघ्न सिन्हा अपनी गाड़ी में बैठकर जहीर इकबाल के घर जा रहे थे तभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया।

-

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज दुल्हन बनने जा रही हैं। वही अपनी बेटी की शादी की तैयारी में शत्रुघ्न सिन्हा काफी जोरों से लगे हुए हैं। बेटी की शादी की एक दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने घर पर एक पूजा रखी थी। जिसकी भी कई सारी तस्वीर सामने आई थी अब पूजा के बाद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ होने वाले दामाद जाहिर इकबाल के घर पहुंचे हैं। जब शत्रुघ्न सिन्हा अपनी गाड़ी में बैठकर जहीर इकबाल के घर जा रहे थे तभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया।

पत्नी के साथ होने वाले दामाद के घर पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा

जानकारी के मुताबिक पूजा करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल के घर पहुंचे इस दौरान उनकी पत्नी पूनम सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा भी उनके साथ दिखाई दी। शत्रुघ्न सिन्हा का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि वह गाड़ी में बैठे हुए हैं और उन्होंने ब्लैक कलर की चेक शर्ट के साथ मैचिंग वेस्ट कोड पहना हुआ है। वही पीछे उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ब्लैक कलर के सूट में बैठी दिखाई दे रही थी उन्होंने साथ में लाल दुपट्टा भी पेयर किया हुआ था। पैपराजी को देखकर शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी तरफ हाथ हिलाकर हेलो किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोनाक्षी के हाथों में लग चुकी है मेहंदी

सोनाक्षी सिन्हा के हाथों में जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी भी लग चुकी है जिसकी पहली तस्वीरें भी सामने आई थी। अपनी मेहंदी फंक्शन के दौरान सोनाक्षी को मैरून कलर के सूट में देखा गया। जहीर भी व्हाइट कलर के प्रिंटेड शर्म में फैमिली के साथ पोज देते हुए नजर आए। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बी टाउन की सबसे चर्चित अभिनेत्री में से एक मानी जाती हैं।

Read More-बहु से अनबन की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय को किया इग्नोर? बिग बी की पोस्ट हो रही वायरल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts