Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentY+ सिक्योरिटी के साथ पहली बार स्पॉट हुए शाहरुख खान, मिली थी...

Y+ सिक्योरिटी के साथ पहली बार स्पॉट हुए शाहरुख खान, मिली थी जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की सुरक्षा कुछ दिनों पहले बढ़ा दी गई। इसके बाद पहली बार शाहरुख खान वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में देखे गए हैं।

-

Shahrukh Khan Security: एक्टिंग की दुनिया में शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। शाहरुख खान ने अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर आज पूरे भारत में करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। आपको बता दे कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की सुरक्षा कुछ दिनों पहले बढ़ा दी गई। इसके बाद पहली बार शाहरुख खान वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में देखे गए हैं।

Y+ सिक्योरिटी में दिखे शाहरुख खान

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं। कुछ कुछ होता है फिल्म में शाहरुख खान बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ नजर आए थे और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। आज भी कुछ-कुछ होता है

फिल्म को लोग बहुत पसंद करते हैं। कुछ कुछ होता है फिल्म के 25 साल पूरे होने पर शाहरुख खान फिल्म मेकर करण जौहर के साथ स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। इस दौरान बॉलीवुड के किंग खान Y+ सुरक्षा में देखे गए हैं। शाहरुख खान चारों तरफ सुरक्षा गार्ड्स से गिरे हुए नजर आए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

एक्टर को मिली थी जान से मारने की धमकी

आपको बता दे कि शाहरुख खान को कुछ दिनों पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस को खुफिया एजेंसी से पता चला है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान कई अंडरवर्ल्ड डॉन के निशाने पर हैं। शाहरुख खान की जान खतरे में है। पठान के बाद जवान जैसे हिट फिल्म देखकर शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट कमाए हैं। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख खान को Y+ सुरक्षा दे दी थी।

Read More-Raghav Chadha के बिना वेकेशन पर निकली परिणीति चोपड़ा, समुद्र किनारे चिल करती दिखी एक्ट्रेस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts