इन दिनों यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) काफी उथल पुथल भरी जिंदगी जी रहे हैं। उनपर उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने खिलाफ घरेलू हिंसा (domestic violence) करने की शिकायत दर्ज कराई हैl अब ये खबर पूरी इंड़स्ट्री में आग की तरफ फैल गयी हैl ये पहली बार नहीं है जब यो यो हनी सिंह किसी विवाद में घिरे हैंl कुछ वर्ष पहले एक खबर आई थी कि यो यो हनी सिंह का बॉलीवुड (Bollywood) के किंग खान (King Khan) यानि की शाहरुख खान(Shahrukh Khan) के साथ विवाद हो गया थाl
पत्नी ने दी थी सफाई
इन खबरों के हिसाब से शाहरुख खान ने यो यो हनी सिंह को एक टूर के दौरान दारू पीकर उनके साथ बुरा बर्ताव करने पर चांटा मारा थाl इसपर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उस समय पति के पक्ष में सफाई देते हुए कहा था कि यह सारी खबरें गलत हैंl
इतना ही नहीं शालिनी ने ये भी कहा था कि यो यो हनी सिंह शाहरुख खान का बहुत सम्मान करते हैं और शाहरुख खान भी हनी सिंह को अपने छोटे भाई के जैसे ही मानते हैं।
उस समय शालिनी ने यह भी कहा कि शाहरुख खान ने हनी सिंह का काफी समर्थन भी किया हैl जब हनी सिंह को देश से बाहर जाने से तबीयत ठीक न होने के कारण मना कर दिया गया थाl तब शाहरुख खान के साथ ही वो गए थेl
शालिनी ने फिर यह भी बोला कि टूर के समय यो यो हनी सिंह बहुत सारी दवाई ले रहे थे और वह अपनी रिहर्सल के दौरान गिर भी गए थेl इसके चलते उनकी पीठ और सिर में काफी चोट आई थीl इसी कारण वो वापस लौट आए थे।
यो यो हनी सिंह एक बहुत अच्छे गायक और संगीतकार हैंl बहुत सारे गाने उनके द्वारा गाये गए हैं। गानों के लिए लोग उनको काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी हनी सिंह काफी सक्रिय रहते हैंl
वह अधिकतर अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं जो कि तेजी से वायरल होती है।
कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में भी हनी सिंह गाना गा चुके हैl उनके गाने सबको पसंद आते हैl अधिकतर वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बातचीत करते रहते हैl
इसे भी पढ़ें-लखनऊ : कैब चालक के समर्थन में उतरीं Rakhi Sawant, युवती को सुनाई खरीखोटी