कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने में देश के कई बड़ी हस्तियां मदद करने को आगे आए थे। इनमें बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हटे। कई सेलेब्स ने इस कोरोना काल में भरसक मदद पहुंचाने का काम किया है। सोनू सूद तो अपनी मदद से भगवान बना दिए गए थे। उन्होंने लॉकडाउन जैसी मुश्किल घड़ी में मजदूरों को बस से अपने-अपने घर पहुंचाया, उनके इस काम से उन्हें खूब दुआएं मिली। वहीं, शाहरुख खान भी अपने फैंस का दिल जीतने से पीछे नहीं हटे। शाहरुख खान ने भी इस महामारी में अपना भरसक मदद किया। उन्होंने अपने मन्नत का एक फ्लोर भी कोरोना पीड़ितों को दे दिया था। शाहरुख के इस दरियादिली ने लोगों का खूब दिल जीता था।
यह भी पढ़े- मुसलमान से सिख बने सलमान खान, पगड़ी पहनकर निकले सब्जी लेने, देखें Video
अब एक बार फिर शाहरुख खान लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कोरोना काल में दिल्ली में काफी मदद की जिसके बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने उनका आभार जताया है। दरअसल, एक्टर ने कोरोना काल में दिल्ली को 500 Remdesivir इंजेक्शन डोनेट किया था। सत्येंद्र जैन के मुताबिक, शाहरुख की इस मदद से दिल्ली को कोरोना से लड़ने की ताकत मिली है।
We are extremely thankful to Sh. @iamsrk and @MeerFoundation for donating 500 Remdesivir injections at a time when it was needed the most.
we are much obliged for the support extended by you during the time of crisis.
— Satyendar Jain (@SatyendarJain) December 10, 2020
सत्येंद्र जैन ने ट्विटर के जरिए किंग खान का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा, ‘हम शाहरुख और मीर फाउंडेशन का दिल से शुक्रिया करते हैं। उन्होंने दिल्ली को 500 Remdesivir इनजेक्शन डोनेट किए, वो भी उस समय जब सबसे ज्यादा जरूरत थी। मुश्किल समय में आपकी मदद के लिए हम शुक्रगुजार हैं।’ सत्येंद्र जैन के इस ट्वीट के बाद लोग शाहरुख की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान कोरोना पीड़ितों की मदद करने आगे आए हैं। उन्होंने कोरोना पीड़ितों के लिए अपना मुंबई वाला ऑफिस खोल दिया था और उन्हें अपने ऑफिस में क्वारंटाइन करने की इजाजत दी थी। यही नहीं, उन्होंने 25 हजार PPE किट भी दान किया। महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख का तहे दिल से शुक्रिया किया था।
यह भी पढ़े- ‘Durgamati’ की रिलीज से पहले आया ऐसा Video, जिसे देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे