म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाते अपने मजेदार वीडियो की वजह से अकसर चर्चाओं में रहते है। यशराज मुखाते टीवी सीरियल के मजेदार सीन्स के डायलॉग में म्यूजिक को मिक्स करते है। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। कुछ महीने पहले उन्होंने टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ की कोकिलाबेन के ‘रसोड़े में कौन था?’ डायलॉग पर एक वीडियो बनाया था। जो सोशल मीडिया पर हिट हो गया था। वहीं, अब सोशल मीडिया पर यशराज मुखाते का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यशराज ने बिग बॉस 13 की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट शहनाज गिल का एक डायलॉग को मजेदार रैप का रूप दिया है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
दरअसल ये वीडियो बिग बॉस 13 के एक एपिसोड का है। जिमसें शहनाज गिल पंजाबी में एक डायलॉग मारती है। शहनाज बिग बॉस 13 के घर में बोलती है, ‘तुम्हारी फीलिंग तुम्हारी, त्वाडा कुत्ता टॉमी, साड्डा कुत्ता कुत्ता? क्या करूं मैं मर जांऊ? मेरी कोई फीलिंग नहीं है?’ शहनाज गिल के इसी डायलॉग को यशराज मुखाते ने म्यूजिकल रूप दिया है। जो सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में बना हुआ है। यू-ट्यूब पर भी ये वीडियो छाया हुआ है। लाखों बार इस वीडियो को देखा गया है। इस वीडियो को यशराज मुखाते ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दुख दारू आंसू फीलिंग शहनाज गिल किसी भी भाषा में बोल सकती हैं और उनके हर शब्द में भांगड़ा होता है। मैं इसे कैसे मिस कर सकता हूं।’
View this post on Instagram
बता दें कि शहनाज गिल बिग बॉस 13 की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट थीं। घर में हर कोई उन्हें पसंद करता था तो उनके मजाकिया अंदाज को देख फैंस भी दीवाने हो गए थे। सोशल मीडिया पर उनके हर अंदाज को पसंद किया गया था। घर में वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जमकर मस्ती करती थी। जिसकी वीडियो भी काफी वायरल हुई थी। तो वहीं, कई मुद्दे पर वह सिद्धार्थ के खिलाफ भी गई है। जिस वजह से कुछ ऐसी ही वीडियो वायरल हो चुके है।
ये भी पढ़ें:-शहनाज गिल के पिता पर लगा गंभीर आरोप, बंदूक की नोक पर किया 40 साल की महिला का रेप