Tuesday, March 10, 2026
HomeEntertainmentक्रिकेट बैट लेकर Shahid Kapoor ने शेयर किया मजेदार वीडियो, देखकर फैंस,बोले-'विराट...

क्रिकेट बैट लेकर Shahid Kapoor ने शेयर किया मजेदार वीडियो, देखकर फैंस,बोले-‘विराट कोहली की बायोपिक करो भाई’

प्रमोशन खत्म होने के बाद शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।

-

Shahid Kapoor Viral Reel: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहिद कपूर की फिल्म के प्रमोशन भी खत्म हो चुके हैं। प्रमोशन खत्म होने के बाद शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।

शाहिद कपूर ने शेयर की मजेदार रील

शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील बनाकर पोस्ट की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर एक क्रिकेट बैट लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में शाहिद कपूर बताते हुए नजर आ रहे हैं कि उनके पास कुछ वक्त है तो वह क्या-क्या खाने वाले हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा,”प्रमोशन खत्म होने के बाद वाली फीलिंग।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘विराट कोहली की बायोपिक करो भाई।’ तो वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘भाई साहब इसीलिए कह रहे हैं कि कोहली की बायोपिक के लिए शाहिद कपूर सचमुच बेस्ट चॉइस है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कौन जानता है ये विराट पाजी का है।’ वही एक ने लिखा, ‘कोहली की बायोपिक के लिए बेस्ट चॉइस।’

READ MORE-बेडरूम में पति विक्की जैन के साथ सोते हुए अंकिता लोखंडे ने बनाया वीडियो, बाथरूम से भी शेयर की तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts