बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेट ब्वॉय शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी की शूटिंग में बिजी हैं। पर इसी बीच उन्हें लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानने के बाद उनके फैंस को झटका लग सकता है। क्योंकि, शूटिंग के दौरान शाहिद गंभीर रूप (Shahid Kapoor Injured) से चोटिल हो गए इस कारण उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां डॉक्टरों ने उनके होंठ पर 13 टांके लगाए हैं। वहीं शाहिद के साथ हुए हादसे की खबर जैसे ही परिवार वालों को मिली सब सुनकर हैरान रह गए। पत्नी मीरा (Mira Rajput) फौरन चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गईँ।
आपको बता दें, फिल्म जर्सी (jersey) में शाहिद एक क्रिकेटर का रोल कर रहे हैं। इसके लिए वह खूब मेहनत भी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए वह चंडीगढ़ गए थे। वहीं मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर हर दिन की तरह शूटिंग सेट पर था। इस दौरान बॉल काफी तेजी से शाहिद के चेहरे पर आकर लिगी जिससे एक्टर का लोअर लिप कट गया और खून बहने लगा। बताया जा रहा है कि, गंभीर चोट की वजह से शाहिद की चिन भी काफी सूज गई है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। पर डॉक्टर्स ने 13 टांके लगाए हैं।
https://www.instagram.com/p/B5HYwdmHocb/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
डॉक्टर्स ने फिलहाल शाहिद को आराम करने की सलाह दी है। वहीं जब तक सूजन सही नहीं होती तब तक वह खुद भी शूटिंग नहीं कर पाएंगे। डॉक्टरों की मानें तो, 5 दिन बाद शाहिद की चोट के बारे में पूरी तरह पता चल पाएगा। वैसे, हम भी दुआ करते हैं कि, शाहिद जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और शूटिंग पर लौटे। बता दें, शाहिद की ये फिल्म 28 अगस्त 2020 को रिलीज होनी है।
ये भी पढ़ेंः- Kabhi Eid Kabhi Diwali: भाईजान ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, अब पर्दे पर फैंस के साथ ईद के दिन मनाएंगे दिवाली