Friday, June 2, 2023

इन 8 हसीन अभिनेत्रियों के साथ संजीव कुमार ने किया रोमांस, एक एक्ट्रेस को देखते ही दे बैठे थे दिल

Must read

- Advertisement -

संजीव कुमार बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में से एक थे। उनकी एक्टिंग के लाखों-करोंड़ो लोग दीवाने थे। इतना ही नहीं, उनके गुडलुक्स पर हर लड़की फिदा थी। तभी तो आज भी हर कोई संजीव कुमार की दमदार एक्टिंग का कायल है। संजीव कुमार ने बॉलीवुड में हर तरह का किरदार निभाया है। उन्होंने कभी भी किसी भी किरदार को छोटा या बड़ा नहीं माना। वह हर किरदार में अपनी एक्टिंग के दम से जान डाल देते थे। तभी तो कभी वह शोले में ठाकुर का किरदार निभाकर एक एंग्री यंग मैन के रूप में नजर आए है तो कभी सीता-गीता में वह शानदार कॉमेडी करते दिखे है। इसी वजह से हर एक्ट्रेस अभिनेता के साथ काम करने के लिए तैयार रहती थी। खास बात ये है कि संजीव कुमार के साथ हर एक्ट्रेस को फैंस ने खूब पसंद किया। तो आज हम आपको उन हीरोइनों के बारे में बताते है। जिनके साथ संजीव कुमार ने सबसे ज्यादा फिल्में कीं।

- Advertisement -

शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर और संजीव कुमार की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक रही है। इस जोड़ी ने बॉलीवुड में सात धमाकेदार फिल्में की है। खास बात ये है कि इन सात फिल्मों में से पांच में संजीव कुमार और शर्मिला टैगोर रोमांस करते नजर आए थे। जिसमें शानदार, चरित्रहीन, मौसम, गृह प्रवेश और नमकीन शामिल है। ये पांचों फिल्म बॉलीवुड में सुपरहिट रही थी। जिससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस इस जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते थे। हालांकि शर्मिला टैगोर और संजीव कुमार महज दोस्त थे। दोनों की दोस्ती काफी अच्छी थी लेकिन बॉलीवुड गलियारों में संजीव कुमार और शर्मिला टैगोर के कई किस्से चर्चाओं में थे।

ये भी पढ़ें:-अमृता से लेकर रेखा तक; इन अभिनेत्रियों ने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी, जानें वजह

माला सिन्हा
माला सिन्हा बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती थी। वहीं, फैंस माला सिन्हा और संजीव कुमार की जोड़ी को काफी पसंद करते थे। दोनों ने कई फिल्में एक साथ की है। जिसमें रिवाज, बेरहम, दो लड़कियां, कंगन और जिंदगी शामिल है। हालांकि ये फिल्में ज्यादा फैंस के बीच चर्चाओं में तो नहीं रही। लेकिन इन फिल्मों में दर्शकों को माला सिन्हा और संजीव कुमार के काम को काफी पसंद किया है। खास बात ये है कि संजीव कुमार ने अपनी आखिरी फिल्म भी माला सिन्हा के साथ की थी। माला सिन्हा और संजीव कुमार ने ‘बेरहम’ फिल्म एक साथ की थी। इस फिल्म में माला सिन्हा का किरदार ज्यादा खास नहीं था लेकिन फिर भी फैंस को इनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी।

तनुजा
तनुजा बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस थी। उनके पीछे करोड़ों लोग दीवाने थे। हाल ये था कि फैंस तनुजा की फिल्म का इंतजार करते थे लेकिन दूसरी तरफ दर्शक तनुजा और संजीव कुमार की जोड़ी काफी पसंद करते थे। खास बात ये है कि तनुजा और संजीव कुमार ने बॉलीवुड में एक लंबी पारी खेली है। उन्होंने एक साथ कई फिल्मे की है। उनकी पहली फिल्म ‘गुस्ताखी’ थी। जो साल 1969 में आई थी। इसके बाद इस जोड़ी ने मिलकर काफी फिल्में की। जो फैंस को पसंद भी आई। जिसमें बचपन, अनुभव, खुद्दार और जबरदस्त जैसी फिल्मों में शामिल है। इतना ही नहीं, संजीव कुमार ने आखिरी सुपरहिट फिल्म भी तनुजा के साथ की थी। इस फिल्म का नाम ‘जबरदस्त’ है जो साल 1985 में रिलीज हुई थी।

राखी
राखी और संजीव कुमार की जोड़ी भी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी में से एक रही है। दोनों ने मिलकर कई शानदार फिल्में की है। जिसमें अंगारे, पारस, तृष्णा, श्रीमान श्रीमती और हमारे तुम्हारे शामिल है। संजीव और राखी की फिल्म श्रीमान-श्रीमती को आज भी काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म का निर्देशन विजय रेड्डी ने किया था और निर्माता बी नागी रेड्डी थे लेकिन कई कारणों की वजह से राखी इस फिल्म में काम नहीं करना चाहती थी बड़ी बात ये है कि वह दक्षिण भारतीय निर्माता के साथ कोई भी फिल्म नहीं करना चाहती थी लेकिन पैसों की तंगी की वजह से राखी ने इस फिल्म को पूरा किया।

एल विजया लक्ष्मी
एल विजया लक्ष्मी तमिल फिल्मों की चर्चित एक्ट्रेस थी। उन्होंने तमिल इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में की है। एल विजया लक्ष्मी के साथ संजीव कुमार ने तीन फिल्में की है। जिसमें पहली फिल्म ‘अली बाबा और 40 चोर’ थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लेकिन इसके बाद बाकि दो फिल्म फैंस को काफी पसंद आई। एल विजया लक्ष्मी और संजीव कुमार की ‘हुस्न और इश्क’ और ‘बादल’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। हालांकि, इसके बाद ये जोड़ी फिर कभी पर्दे पर नजर नहीं आई।

लीना चंदावरकर
संजीव कुमार का नाम शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था इसी वजह से हर एक्ट्रेस भी उनके साथ काम करने के लिए आसानी से तैयार हो जाती थी। एक्टर ने लीना चंदावरकर के साथ भी चार फिल्में की है। जिसमें से तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई। इस जोड़ी की दो फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई थी। जो ‘मनचली’ और ‘अनहोनी’ है ये फिल्म फैंस को काफी पसंद आई। इसके बाद लीना चंदावरकर और संजीव कुमार की साल 1974 में फिल्म ‘ईमान’ रिलीज हुई। ये फिल्म अपना जादू दर्शकों पर नहीं चला पाई। वहीं, इसके अगले ही साल फिल्म ‘अपने रंग हजार’ बॉक्सऑफिस पर रिलीज हुई। जिसने धमाल मचा दिया था।

हेमा मालिनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक शानदारी पारी खेली है। फैंस की वह ड्रीम गर्ल है। हेमा मालिनी और संजीव कुमार की जोड़ी काफी पॉपुलर थी। दोनों ने फिल्म ‘सीता और गीता’ और ‘धूप और छांव’ में काम किया। यो दोनों ही फिल्म दर्शकों के बीच हिट रही। लेकिन इस जोड़ी में धर्मेंद्र भी काफी चर्चाओ में रहे। हेमा मालिनी को संजीव कुमार और धर्मेंद्र दोनों पसंद करते थे। कई रिपोर्ट्स में दावा है कि संजीव कुमार हेमा मालिनी को प्रपोज करने ही वाले थे लेकिन उससे पहले धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस से अपने प्यार का इजहार कर दिया। वहीं, हेमा ने भी धर्मेंद्र से शादी के लिए हां बोल दिया था जिसके बाद संजीव कुमार कभी भी शादी के बारे में नहीं सोचे।

मौसमी चटर्जी
संजीव कुमार और मौसमी चटर्जी ने बॉलीवुड में 8-9 फिल्में एक साथ की है। ये जोड़ी जब भी पर्दे पर एक साथ उतरती थी तो धमाल मचा देती थी लेकिन संजीव कुमार ने मौसमी चटर्जी के साथ रोमांस काफी कम किया है। देखा जाए तो नौ फिल्मों में ये जोड़ी एक साथ नजर आई है लेकिन महज तीन फिल्मों में संजीव कुमार और मौसमी चटर्जी की रोमांटिंग कैमिस्ट्री फैंस को देखने को मिली। साल 1981 में आई दो फिल्मों ‘दासी’ और ‘इतनी सी बात’ में संजीव और मौसमी रोमांटिक जोड़ी बनकर फैंस के बीच आए थे।

- Advertisement -

More articles

Latest article