HomeEntertainmentशादी के 8 साल बाद मां बनने वाली थी संभावना सेठ,खोया अपना...

शादी के 8 साल बाद मां बनने वाली थी संभावना सेठ,खोया अपना बच्चा रो रो कर बुरा हाल

संभावना सेठ 3 महीने की प्रेग्नेंट थी लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया। बच्चा खोने की वजह से संभावना सेठ का रो रो कर बुरा हाल है।

-

Sambhavna Seth: फेमस अभिनेत्री संभावना सेठ इस समय बहुत ही दर्द से गुजर रही हैं। संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी फैंस को बहुत बड़ी गुड न्यूज़ देने वाले थे लेकिन तभी उनको एक बुरी खबर मिल गई। संभावना सेठ 3 महीने की प्रेग्नेंट थी लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया। बच्चा खोने की वजह से संभावना सेठ का रो रो कर बुरा हाल है। संभावना सेठ के पति अविनाश द्विवेदी ने एक व्लॉक शेयर करते हुए इस बारे में बताया है।

3 महीने की प्रेग्नेंट थी संभावना सेठ

भोजपुरी की अभिनेत्री संभावना सेठ के पति ने 19 दिसंबर 2024 को एक व्लॉग शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया की संभावना सेठ 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। वे गुड न्यूज को शेयर करने वाले थे। प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा सावधानी भी बरती गई लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। अभी हाल ही में हुए स्कैन में उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। अविनाश ने कहा डॉक्टर भी हैरान थे कि इतना अच्छा हो रहा था। इस दौरान संभावना सेठ बहुत ही इमोशनल हो गई। संभावना ने कोर्स के लिए 65 इंजेक्शन भी लगवाए थे लेकिन उसने इसे अपने बच्चों के लिए खुशी से लिया जब उन्हें लगा कि उसके इंजेक्शन बंद हो जाएंगे तो उनके बच्चे की दिल की धड़कन भी रुक गई।

डॉक्टर को थी जुड़वा बच्चों की उम्मीद

एक्ट्रेस के पति अविनाश ने कहा कि, डॉक्टर ने इतना तक कह दिया था कि हो सकता है कि यह जुड़वा बच्चे हैं और हम सब बहुत एक्साइटेड और खुश थे। हम तो सोच रहे थे ये प्रेग्नेंट हो जाए और डॉक्टर ट्विंस की बात कर रहे हैं मुझे बहुत ही ज्यादा दुख है संभावना के लिए।” इस दौरान संभावना सेठ फूट- फूट कर रोने लगी। संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी की शादी को 8 साल हो गए हैं अभी तक उनकी गोद सूनी है।

Read More-अनबन की खबरों के बीच आराध्या के स्कूल फंक्शन में पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, बेटी के खातिर एक हुआ बच्चन परिवार

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts