Sunday, June 4, 2023

2 मिनट में सलमान ने बनाया ये खूबसूरत स्केच, फैंस हुए हैरान, जमकर वीडियो वायरल

Must read

- Advertisement -

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की काबिलियत की तारीफें यूं तो पूरा फिल्म इंडस्ट्री करता है लेकिन उनके फैंस भी सलमान के कायल हैं। सलमान की फिल्मों के लिए फैंस पागल रहते हैं। वहीं सलमान भी अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और नई नई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जहां स्टार्स अपने घरों में कैद हैं, वहीं सलमानखान में रहते हुए अपने हुनर को अपने फैंस के सामने पेश कर रहे हैं। दरअसल सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वह एक स्केच बना रहे हैं। सलमान ने महज दो मिनट में वीडियो में स्केच बना डाला है। सलमान का ये पोस्ट उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

- Advertisement -

सलमान के द्वारा पोस्ट हुई वीडियो में वह दो महिलाओं का एक स्केच बना रहे हैं। सलमान ने बस कलर का प्रयोग करके इस खूबसूरत स्केच को तैयार किया है। सलमान ने सफेद पेपर पर काले रंग से दो महिलाओं को बनाया और अपने साइन किए हैं। सलमान के इस पोस्ट पर फैंसे के ‘Wow,  बहुत खूब, अमेजिंग’ जैसे रिएक्शन आ रहे हैं। इसे अभी तक लाखों ने देख लिया है।

https://www.instagram.com/tv/B95Pg0-lI6d/?utm_source=ig_web_copy_link

मालूम हो कि देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के चलते फिल्मों और सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दिया गया है जिसके चलते सभी को अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है। कई स्टार अपने घर में रहते हुए सोशल मीडिया पर जुड़े हुए हैं और मस्ती से भरा वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। कई स्टार लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बता रहे हैं तो वहीं सलमान अपनी बोरियत मिटाने के लिए कलाकारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- सलमान खान की फिल्म ‘राधें’ में नजर आएंगे सिद्धार्थ शुक्ला, जानें खबर की पूरी सच्चाई

बता दें कि सलमान खान जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो’ में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा करेंगे। इस फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में सलमान खान ने कोरोना के चलते हाथ मिलाने की जगह हाथ जोड़कर नमस्ते करने की सलाह दी थी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

यह भी पढ़े-  कोरोना वायरस से परेशान सलमान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ऐसा पोस्ट, फैंस को दी खास सलाह

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article