Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentएयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान, सुरक्षा में सेंध के बाद इस...

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान, सुरक्षा में सेंध के बाद इस अंदाज में दिखे भाईजान

इसी बीच सलमान खान की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। बीते दिनों पनवेल फार्म हाउस में दो लोगों ने अवैध तरीके से सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की। इसके बाद अब सलमान खान एयरपोर्ट पर देखे गए हैं।

-

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान ज्यादातर अपनी सुरक्षा को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरते रहते हैं। क्योंकि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से कई बार जान से मारने की कई धमकियां दी जा चुकी हैं। जिस कारण मुंबई पुलिस की तरफ से सलमान खान की सुरक्षा पर पैनी नजर रखी जाती है। इसी बीच सलमान खान की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। बीते दिनों पनवेल फार्म हाउस में दो लोगों ने अवैध तरीके से सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की। इसके बाद अब सलमान खान एयरपोर्ट पर देखे गए हैं।

एयरपोर्ट पर दिखे सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच मुंबई एयरपोर्ट पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को देखा गया है। इस दौरान सलमान खान एयरपोर्ट से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठकर कहीं चले गए। सलमान खान ने इस दौरान ब्लैक कैप और शर्ट पैंट पहन रखी थी इसके अलावा सलमान खान के साथ एयरपोर्ट पर उनके बॉडीगार्ड शेरा भी उनके साथ नजर आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट से सलमान खान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

टाइगर 3 में नजर आए थे सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान टाइगर 3 फिल्म में नजर आए हैं। टाइगर 3 फिल्म में सलमान खान के साथ बॉलीवुड की अभिनेत्री कैटरीना कैफ को भी दमदार एक्शन के साथ देखा गया है। 12 नवंबर को दिवाली के दिन सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को रिलीज किया गया था। इससे पहले 21 अप्रैल साल 2023 को भी सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी जिसने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

Read More-‘बच्चे फुटबॉल खेल रहे हैं और आप लोग…’ बेटे की फोटो क्लिक करने पर पैपराजी पर भड़के Saif Ali Khan

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts