Wednesday, March 4, 2026
HomeEntertainmentसलमान खान ने शेयर की अपनी तस्वीर, पीछे रखे पोस्टर ने खींचा...

सलमान खान ने शेयर की अपनी तस्वीर, पीछे रखे पोस्टर ने खींचा सभी का ध्यान, फैंस बोले ‘लगता है कुछ नया आने वाला है…’

सलमान खान आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ नया शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। जिसमें सलमान खान के पीछे रखे एक पोस्टर ने सभी का ध्यान खींचा है।

-

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान हमेशा ही अपने फैंस के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं सलमान खान सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। सलमान खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से भी जाना जाता है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ नया शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। जिसमें सलमान खान के पीछे रखे एक पोस्टर ने सभी का ध्यान खींचा है।

सलमान खान ने साझा की तस्वीर

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सलमान खान सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा सक्रिय रहते हैं। सलमान खान की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ब्लू कलर की शर्ट में नजर आ रही है और सलमान खान को काफी फिट देखा जा सकता है। इस दौरान सलमान खान ने एक्शन में लिखा “मेहनत करो सही दिशा में। उन्हीं पर वो मेहरबान, और बनाएंगे उन्हें उनके हुनर का पहलवान। इंग्लिश में आप ट्रांसलेट कर लो।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

पोस्टर ने खींचा सभी का ध्यान

सलमान खान की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्टर के पीछे टेबल पर एक पोस्ट रखा हुआ दिखाई दे रहा है जिसमें सलमान खान का आधा चेहरा देखा जा सकता है। इस पोस्ट को देखने के बाद सलमान खान के फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्टर ने अपकमिंग फिल्म का अपडेट दिया है। इस पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा ‘पीछे पोस्टर देखो भाई की अपकमिंग फिल्म का।’ इसके अलावा दूसरे यूज़र ने लिखा ‘लगता है कुछ नया आने वाला है।’

Read More-क्या प्रेग्नेंट है सोनाक्षी सिन्हा? एक्ट्रेस का बढ़ा वजन देखकर सवाल पूछने लगे फैंस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts