Salman Khan News: सलमान खान अभी हाल ही में अरबाज खान के बेटे और अपने भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट Dumb Biryani में नजर आए हैं इस दौरान सलमान खान ने एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। सलमान खान ने बताया कि एक बार वह सोहेल खान और सोनाक्षी सिन्हा के साथ विदेश जा रहे थे तभी फ्लाइट में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे वह काफी घबरा गए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उन्होंने फ्लाइट में मौत को बहुत करीब से देखा।
सलमान खान का हुआ मौत से सामना!
सलमान खान ने डरावना किस्सा सुनाते हुए कहा कि अवॉर्ड फंक्शन से वापस आते वक्त फ्लाइट में टर्बूलेंस हुआ और यह सिर्फ कुछ मिनट नहीं था बल्कि 45 मिनट तक हुआ। सलमान ने बताया,’आईफा अवार्ड के बाद हम लोग श्रीलंका से वापस आ रहे थे। हर कोई मौज मस्ती कर रहा था इस दौरान टर्बूलेंस हुआ पहले लगा कि यह नॉर्मल होगा लेकिन इसके बाद आवाज बढ़ती चली गई। पूरी फ्लाइट में शांति छा गई सोहेल और मैं भी इस फ्लाइट में था। जब मैं उसे देखा तो वह चैन से सो रहा था। यह टर्बूलेंस 45 मिनट तक चलता रहा।’
‘पायलट भी था टेंशन में’
सलमान खान ने कहा कि,’मैंने एयर होस्टेस की तरफ देखा वह प्रार्थना कर रही थी फिर मुझे लगा कि अरे बाप रे पायलट भी टेंशन में है जो हमेशा चिल्ड रहते हैं। इसके बाद ऑक्सीजन मास्क ड्रॉप हुए और मुझे लग रहा था कि यह सब तो आज तक हमने फिल्मों में ही ऐसा होता देखा है। करीब 45 मिनट बाद चीज ठीक हुई सब नॉर्मल हुई। सभी लोग हंसने लगे ,मौज मस्ती करने लगे।’
