HomeEntertainmentगोलीबारी की घटना के बाद देश छोड़ लंदन गए Salman Khan, ब्रिटेन...

गोलीबारी की घटना के बाद देश छोड़ लंदन गए Salman Khan, ब्रिटेन के MP से मिले एक्टर

घर पर भी फायरिंग के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान लंदन चले गए हैं। लंदन पहुंचने के बाद सलमान खान ने ब्रिटेन के एमपी से मुलाकात भी की है।

-

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान के घर पर कुछ दिनों पहले गोलीबारी हुई थी। दो अज्ञात बाइक सवारों ने अचानक सुबह सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करती थी। सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने सभी लोगों को हैरान कर दिया था। आपको बता दें कि घर पर भी फायरिंग के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान लंदन चले गए हैं। लंदन पहुंचने के बाद सलमान खान ने ब्रिटेन के एमपी से मुलाकात भी की है।

ब्रिटेन के एमपी से मिले सलमान खान

ब्रिटेन के सांसद बैरी गार्डिनर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ तस्वीर शेर की है जिसमें सांसद बैरी गार्डिनर और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान किसी स्टेडियम में एक दूसरे से मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं। सांसद बैरी गार्डिनर ने सलमान खान के साथ पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “टाइगर जिंदा है और लंदन में है…” बैरी गार्डिनर ब्रेंट नॉर्थ निर्वाचन क्षेत्र से यूके के सांसद है।

14 अप्रैल को हुई थी फायरिंग की घटना

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है जिस कारण सलमान खान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस ने कड़ा इंतजाम कर रखा है। लेकिन इसके बाद भी 14 अप्रैल की सुबह अचानक सलमान खान के घर पर गोलीबारी कर दी गई जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद सलमान खान को मुंबई पुलिस की तरफ से Y+ सुरक्षा पहले से ही दे दी गई थी।

Read More-भांजी के साथ गोविंदा ने लगाए जोरदार ठुमके,मामा को टक्कर देती दिखी एक्ट्रेस, देखें Video

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts