Friday, June 2, 2023

बहन अर्पिता के गणेश विसर्जन में भड़के सलमान खान, बॉडीगार्ड को किया इशारा

Must read

- Advertisement -

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के घर गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार कुछ ऐसा ही हुआ। सलमान खान की बहन अर्पिता अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आई। salman-khan जिसके बाद रविवार को अर्पिता ने अपने परिवार के साथ बड़े ही धूम-धाम से गणेश विसर्जन किया। इस दौरान अर्पिता के साथ सलमान खान (salman khan) और उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर (ilua vantur) भी नजर आई। लेकिन इस दौरान सलमान खान का गुस्सा भी देखने को मिला।

- Advertisement -

दरअसल सोशल मीडिया पर गणेश विसर्जन की कई तस्वीरें सामने आई है। जिसमें सलमान खान का गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है। वायरल तस्वीरों के मुताबिक, गणेश विसर्जन के दौरान सलमान खान अचानक भड़क जाते है। salman-khan इस दौरान वह अपने बॉडीगार्ड और बाकि लोगों को इशारा करके कुछ समझाने की कोशिश भी करते है। इसी वजह से सलमान खान अपने चेहरे पर लगे मास्क को भी हटा लेते है। ऐसा लग रहा था कि वह सबको गुस्से में कुछ बोलने की कोशिश कर रहे है।

हालांकि, सलमान खान का गुस्सा कुछ समय बाद शांत हो जाता है। जिसके बाद वह बाकि सब लोगों के साथ जमकर फोटो खिंचवाते है। वहीं, वह खुद भी अपने फोन में तस्वीरें लेते है। daisy-shah बता दें कि, सलमान और यूलिया के अलावा गणेश विसर्जन में कुछ फैमिली मेंबर्स थे। इसके अलावा एक्ट्रेस डेजी शाह (daisy shah) भी इस दौरान नजर आई है।

ये भी पढ़ें:-भांजे संग सलमान खान ने की गणपति बप्पा की पूजा, आरती में यूलिया भी आईं नजर, देखें तस्वीरें

- Advertisement -

More articles

Latest article